बस्ती के कोच अनिकेत उपाध्याय को बड़ी उपलब्धि, Cricket Australia से Level-2 सर्टिफिकेट हासिल
Basti News
अनिकेत की कोचिंग विचारधारा शब्दों के बजाय कार्यों में विश्वास करती है, और उन्होंने विजय यादव क्रिकेट एकेडमी द्वारा संचालित सेंट जेवियर्स क्रिकेट एकेडमी के माध्यम से बस्ती जिले में एक अत्यधिक कुशल और सुसज्जित क्रिकेट इंफ्रास्ट्रैक्टर स्थापित किया है.
अनिकेत ने चेतन शर्मा (अंडर-19 भारत), शिवांश शर्मा (जे एंड के रणजी ट्रॉफी एवं कप्तान अंडर -23 जे एंड के ), अहान पोद्दार (गुजरात विजय हजारे एवं कप्तान अंडर 23 गुजरात ), आंजनेय सूर्यवंशी (उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी) ऋषिव जोशी (कनाडा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी), राहुल तेवतिया (भारतीय एवं आईपीएल खिलाड़ी) जैसे कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रशिक्षित और विकसित किया है.
बस्ती में क्रिकेट एकेडमी संचालित करने के कारण, अनिकेत हमारे जिले में क्रिकेट की हर स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ हैं, और अपने अनुभव और जुनून के साथ, वह बस्ती क्रिकेट को अगले स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं.
यह भी पढ़ें: Basti News: गोविन्दनगर शुगर मिल कर्मचारियों के हक में आया फैसलाः देना होगा 14 करोड़ का भुगतानअनिकेत की इस उपलब्धि पर राजेन्द्रा हॉस्पिटल के निदेशक राजेन्द्र चौधरी, उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निदेशक गजेंद्र नाथ तिवारी, अध्यक्ष मंडल क्रिकेट एसोसिएशन गोरखपुर शफीक सिद्दीकी एवं भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विजय यादव एवं निदेशक सेंट जेवियर्स स्कूल बस्ती के राजीव कुमार ने उन्हें बधाई दी और बस्ती में क्रिकेट को विकसित करने के उनके इन प्रयासों की सराहना किया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है