बस्ती में दिव्यांगों के लिये खुलेगा महर्षि वशिष्ठ विद्यालय- रामभद्राचार्य
Basti News
Leading Hindi News Website
On
जगतगुरु रामभद्राचार्य ने कहा है कि बस्ती में दिव्यांगों के लिये महर्षि वशिष्ठ’ के नाम से विद्यालय खोला जायेगा.
सोमवार’ को ’सर्किट हाउस के सभागार में ’नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, इंडिया’ के तत्वावधान में जनपद के दृष्टि दिव्यांगजनों, विशेष रूप से उन दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने ’जगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय’ से उच्च शिक्षा पूर्ण की है.
सोमवार’ को ’सर्किट हाउस के सभागार में ’नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड, इंडिया’ के तत्वावधान में जनपद के दृष्टि दिव्यांगजनों, विशेष रूप से उन दृष्टि दिव्यांग छात्रों के लिए एक गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिन्होंने ’जगतगुरु रामभद्राचार्य विश्वविद्यालय’ से उच्च शिक्षा पूर्ण की है.
कार्यक्रम का संचालन ’नैब इंडिया के मानद सचिव सचिव गोपाल कृष्ण अग्रवाल’ द्वारा किया गया. उन्होंने अपने संबोधन में ’परम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य (पद्म विभूषण)’ की कृतियों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा स्थापित देश के प्रथम दिव्यांग विश्वविद्यालय के माध्यम से जनपद ही नहीं, बल्कि देशभर के हजारों दिव्यांग बच्चों को मिल रही निःशुल्क उच्च शिक्षा का स्मरण किया.
इस अवसर पर दृष्टि दिव्यांग शिक्षक ’अमर सिंह’ ने जनपद में दृष्टि दिव्यांगों के लिए एक विद्यालय की स्थापना हेतु जगतगुरु से अनुरोध किया. अपने ओजस्वी उद्बोधन में ’परम पूज्य जगतगुरु रामभद्राचार्य’ ने सभी उपस्थित जनों को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए जनपद के सभी दिव्यांग युवाओं, विशेष रूप से दृष्टि दिव्यांग युवाओं को उच्च शिक्षा हेतु ’चित्रकूट स्थित निःशुल्क शिक्षा एवं आवासीय सुविधा’ के साथ विश्वविद्यालय में प्रवेश लेने का आवाहन किया. साथ ही उन्होंने जनपद में ’महर्षि वशिष्ठ’ के नाम से विद्यालय खोलने का आश्वासन दिया.
उल्लेखनीय है कि बस्ती जनपद के सैकड़ों दृष्टि दिव्यांग बच्चे ’जगतगुरु रामभद्राचार्य द्वारा स्थापित विश्वविद्यालय’ में शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं अथवा वर्तमान में अध्ययनरत हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से बस्ती में आयोजित राम कथा कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रमुख समाजसेवी राणा दिनेश प्रताप सिंह का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ एवं उपस्थित रहे .
इस अवसर पर ’नैब इंडिया की एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर श्रीमती प्रियंका सिंह सहित विशेष शिक्षिका एवं कार्यक्रम की समन्वयिका श्रीमती पूनम सिंह’, ’चंदेश्वर प्रसाद मिश्र’, ’राम सुरेश’, ’राम जी शुक्ला’, ’राजकुमार शुक्ला’, ’अनसूया मिश्रा’, ’राकेश कुमार सोनी’, ’सुरेश धर द्विवेदी’, ’राम दिनेश’, ’रामदीन’, ’फरीदा खातून’, ’साहिबा’, ’रविंद्र कुमार’, ’श्रवण कुमार’, ’चंद्रेश’, ’जहांगीर’ सहित अनेक दृष्टि दिव्यांग युवा उपस्थित रहे.
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है