Basti News: गोविन्दनगर शुगर मिल कर्मचारियों के हक में आया फैसलाः देना होगा 14 करोड़ का भुगतान

उप श्रमायुक्त का सख्त निर्देश, तय समय में भुगतान नहीं हुआ तो DM के माध्यम से होगी वसूली

Basti News: गोविन्दनगर शुगर मिल कर्मचारियों के हक में आया फैसलाः देना होगा 14 करोड़ का भुगतान
Basti News: गोविन्दनगर शुगर मिल कर्मचारियों के हक में आया फैसलाः देना होगा 14 करोड़ का भुगतान
गोविन्दनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के कर्मचारियों का बकाया पिछले 7 वर्षो से नहीं मिल पा रहा है. मिल प्रबंधन द्वारा बकाया भुगतान न किये जाने पर कर्मचारियों ने उप श्रमायुक्त से बकाया भुगतान दिलाने का आग्रह किया. उप श्रमायुक्त रचना केसरवानी ने मिल प्रबंधतंत्र को आदेश दिया है कि 209 मिल कर्मचारियों को लगभग 14 करोड़ रूपये श्रमिक रिटेनिंग एनाउन्स का भुगतान 30 दिन के भीतर सुनिश्चित कराया जाय. इससे मिल कर्मियों में खुशी की लहर है.
 
रविवार को गोविन्दनगर शुगर मिल परिसर में कर्मचारियों ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियांें को साझा किया.
सत्येन्द्र बहादुर सिंह व अन्य बनाम मैसेर्स गोविन्दनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के मामले में अलग-अलग आदेशों में उप श्रमायुक्त ने लगभग 14 करोड़ रूपये का श्रमिक रिटेनिंग एनाउन्स दिये जाने का आदेश दिया है. यदि निर्धारित समय में बकाया राशि का भुगतान न किया गया तो जिलाधिकारी के माध्यम से वसूली प्रमाण-पत्र जारी किया जायेगा.

उप श्रमायुक्त के आदेश की जानकारी देते हुये गोविन्दनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के कर्मचारी मुकेश कुमार श्रीवास्तव, धीरेन्द्र प्रताप सिंह, सुनील कुमार राव, रामतौल चौधरी और राममणि ने बताया कि यदि आदेश का शीघ्र पालन न हुआ तो वे संघर्ष तेज करने पर बाध्य होंगे.

उप श्रमायुक्त के आदेश से गोविन्दनगर शुगर मिल वाल्टरगंज के कर्मचारियों में खुशी की लहर है.  विकास ठाकुर , अरुण गिरी , अनिल चौधरी , संजय सिंह , राकेश सिंह , ध्रुव चंद चौधरी , कृष्ण चंद्र लाल , लाल मोहन , पतरी सिंह , चित्रभान सिंह , आशीष सिंह , रविंदर , रमेश रामकेवल , हृदयराम , प्रकाश सिंह , वीरेंद्र चौधरी , जसवंत सिंह आदि ने एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया. 
 
 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है