बस्ती में साहू महासभा का संगठन विस्तार, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

बस्ती में साहू महासभा का संगठन विस्तार, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर
बस्ती में साहू महासभा का संगठन विस्तार, शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय तैलिक साहू राठौर  महासभा बस्ती की ओर से प्रेस क्लब सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में समाज के संगठन को मजबूत करने, युवाओं को शिक्षा से जोड़ने तथा समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू, विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन तथा साहू महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मराज गुप्ता ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर किया.

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मराज गुप्ता ने भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिला संगठन विस्तार की घोषणा की. नवघोषित पदाधिकारियों में पवन कुमार गुप्ता, आजाद साहू, विष्णु कुमार साहू, रंगीलाल साहू, जितेंद्र साहू एवं शिवकुमार साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं राजेश गुप्ता, रंजीत गुप्ता एवं अनिल साहू को महासचिव तथा सूर्यनाथ साहू, विवेकानंद साहू, राममिलन साहू, संतोष साहू, दुखरू साहू एवं सुभाष साहू को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई. नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारी मिलने के साथ ही संगठन को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने की उम्मीद जताई गई. वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकजुटता, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के माध्यम से नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए.

मुख्य अतिथि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य रमाशंकर साहू ने  कहा कि “महात्मा गांधी जी को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हमारा समाज उनके बताए रास्ते पर चले. अहिंसा और सामाजिक सदभाव के साथ हमें अपने समाज के बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर विशेष ध्यान देना होगा. साहू समाज को संगठित और मजबूत करते हुए अपनी राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग को भी लोकतांत्रिक तरीके से मजबूती से उठाना आवश्यक है.

गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता यह भी पढ़ें: गोपेश्वर त्रिपाठी को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर प्रसन्नता


विशिष्ट अतिथि एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि साहू महासभा को मजबूत बनाने के लिए संगठन का विस्तार बेहद जरूरी है. जब समाज के लोग एकजुट होकर सामाजिक हितों के लिए कार्य करेंगे, तो निश्चित रूप से समाज की आवाज और मजबूत होगी. नई जिम्मेदारी पाने वाले सभी पदाधिकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर संगठन को मजबूत करने का काम करें.

Basti News: हर्रैया तहसील में जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, डीएम से मुकदमे की मांग यह भी पढ़ें: Basti News: हर्रैया तहसील में जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, डीएम से मुकदमे की मांग

विशिष्ट अतिथि संतराम गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि वे वर्ष 1985 से रामनारायण साहू के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में साहू समाज को संगठित करने के कार्य में लगे हैं. उन्होंने संगठन की एकजुटता और निरंतर विस्तार को समाज की मजबूती का आधार बताया. भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के जिलाध्यक्ष धर्मराज गुप्ता ने कहा की साहू महासभा को जिले में और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने के लिए संगठन का विस्तार किया गया है. घोषित सभी पदाधिकारी समाज के लोगों को एकजुट करने, युवाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने और जरूरतमंदों की मदद के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे. हमारा उद्देश्य साहू समाज को संगठित, शिक्षित और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है. संगठन की मजबूती के साथ समाज के अधिकारों और सम्मान की आवाज को भी मजबूती से उठाया जाएगा.

परसरामपुर में सेवा शिविर शुरू, ग्रामीणों को एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं यह भी पढ़ें: परसरामपुर में सेवा शिविर शुरू, ग्रामीणों को एक जगह मिलेंगी सरकारी योजनाओं की सुविधाएं

कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश ठाकुर,  हरिश्चन्द्र साहू, रामलोचन साहू, रामउग्र साहू, राम निहोर साहू, हरिशंकर साहू, शिवदीन साहू, रमेश साहू, जगदीश गुप्ता, सर्वेश गुप्ता रामदघ्याल गुप्ता, जगन्नाथ साहू, जय साहू, धर्मेंद्र साहू,राम अजोर साहू, अनिल साहू, जटाशंकर गुप्ता, सचिन साहू, अजय गुप्ता, दलजीत गुप्ता, रोहित गुप्ता, महेश कुमार गुप्ता सहित 14 ब्लाकों के सदस्य, पदाधिकारी, कार्यकर्ता  उपस्थित रहे.

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है