Basti News: हर्रैया तहसील में जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, डीएम से मुकदमे की मांग

Basti News: हर्रैया तहसील में जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, डीएम से मुकदमे की मांग
Basti News: हर्रैया तहसील में जातिसूचक गाली-गलौज का आरोप, डीएम से मुकदमे की मांग

 भीम युवा वाहिनी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनू राव के साथ संगठन पदाधिकारियों  ने हर्रैया तहसील कार्यालय में जातिसूचक गाली-गलौज, धक्का देने तथा हाथ पकड़कर अभद्रता कर कार्यालय से बाहर भगाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर  मामले में आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग किया है. डीएम को दिये पत्र में कहा गया है कि  संगठन के संस्थापक सोनू राव तथा सदस्य अनिल कुमार आवश्यक कार्य के सिलसिले में हर्रैया तहसील पहुंचे थे. संगठन का आरोप है कि वहां संबंधित कर्मचारी को फोन कर बुलाने के बाद उनके साथ जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया गया. पटेल, धर्मेन्द्र नामक व्यक्ति जो खुद को लेखपाल बता रहा था,

उसके द्वारा हाथ पकड़कर उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा गया तथा धक्का-मुक्की भी की गई. सोनू राव ने बताया कि  घटना की सूचना तत्काल हर्रैया के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को दी गई, जहां उचित कार्रवाई का आश्वासन मिला. संगठन का कहना है कि यदि संबंधित व्यक्ति, कर्मचारी विभाग से जुड़ा है तो उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई के साथ-साथ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज  कर न्याय दिलाया जाय. भीम युवा वाहिनी ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेते हुए 24 घंटे के भीतर विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है. संगठन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में कार्रवाई नहीं होने पर वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. डीएम को पत्र देने के दौरान भीम युवा वाहिनी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अजय राव उर्फ प्रमोद, संदीप कुमार, सन्तोष, अनिल कुमार गौतम,  सुनील गौतम, राहुल आदि शामिल रहे. 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है