बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग
प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम ने ज्ञापन दने के बाद बताया कि पिछले कई वर्षों से चौकीदार अपनी मांगों को लेकर आंदोलित हैं. चुनाव के समय भाजपा नेताओं ने वादा किया था कि सरकार बनने पर ग्राम प्रहरी चौकीदारों को नियमित कर दिया जाएगा, यदि सरकार न बनी तो 10 हजार रुपये का मानदेय दिलाया जाएगा. प्रदेश में दो बार भाजपा की सरकार बनी लेकिन पार्टी के नेता अपना किया हुआ वादा भूल गए. जिलाध्यक्ष जर्नादन प्रसाद ने कहा कि चौकीदारों को समुचित मानदेय देने के साथ ही समस्याओं का निस्तारण कराया जाय.
पांच सूत्री मांगपत्र में मानदेय वृद्धि, राज्य कर्मचारियों का दर्जा दिए जाने, सेवा दिवस को स्पष्ट किये जाने, वर्दी लागू करने आदि की मांग शामिल है.
ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से महिला विंग जिलाध्यक्ष सरोज देवी, संगीमा देवी, चन्द्र प्रकाश गिरी, मोहरत, बाबूलाल, राजेन्द्र प्रसाद, अमरेश चन्द्र गुड्डू, इन्द्रजीत, भरतलाल, राकेश कुमार, जीत बहादुर, शेषराम, विनोद कुमार, रामललित, राम गोविन्द, सुरेन्द्र, सुभाष चन्द्र, अब्दुल गफ्फार, नीरज गोस्वामी, अब्दुल अजीज, कन्हैया लाल, प्रेम कुमार, अमरजीत, रामलखन, आज्ञाराम, वृजलाल, जय प्रकाश, तारेश कुमार, संगीता, चन्द्रिका प्रसाद, तुलसीराम, हरिशंकर, अनूप कुमार, सुखलाल, मंजू देवी, सविता, मीना, जे.पी. मिश्र, सूर्य प्रकाश मिश्र आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है