बस्ती में 12वीं की छात्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Basti News

बस्ती में 12वीं की छात्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
बस्ती में 12वीं की छात्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में 12वीं की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. फरार चल रहे आरोपी मंदीप को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी है, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया.

जानकारी के अनुसार, कलवारी थाना क्षेत्र के बेदारी एहतमाली गांव में कुछ दिन पहले 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. परिवार का आरोप था कि आरोपी मंदीप घर के पीछे के रास्ते से घुसा और सो रही छात्रा पर फायरिंग कर दी. आरोपी ने छात्रा के सिर और गर्दन पर गोली मारी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

परिजनों के मुताबिक मंदीप पिछले दो साल से छात्रा को परेशान कर रहा था.  मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी और विवेचक को लाइन हाजिर कर दिया गया था.

बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Copy of Uttar Pradesh News (9) (1)

बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से ही एसओजी और स्वाट टीम लगातार आरोपी की तलाश में लगी हुई थी. शुक्रवार को सूचना मिली कि आरोपी माझा  इलाके में छिपा हुआ है. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की.

UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर यह भी पढ़ें: UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर

पुलिस के मुताबिक घिरने के बाद आरोपी ने आत्मसमर्पण करने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें मंदीप के दाहिने पैर में गोली लग गई इसके बाद मंदीप को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा और कारतूस भी बरामद कर लिया है. फिलहाल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है