UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर

UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर
UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहर

संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission – UPSC) ने वर्ष 2025 की सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है. इस परीक्षा में बस्ती जिले के हर्रैया विकासखंड के सकरदहा गांव निवासी प्रखर शुक्ल ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है.

प्रखर शुक्ल, श्री पंकजेश शुक्ल के पुत्र हैं. वहीं वे बीआर इंटर कॉलेज हर्रैया के प्रवक्ता श्री मधुसूदन शुक्ल के भतीजे हैं. प्रखर की इस उपलब्धि से परिवार और गांव में खुशी का माहौल है.

परिजनों और क्षेत्र के लोगों ने प्रखर शुक्ल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रखर की सफलता से इलाके के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी.

बस्ती में 12वीं की छात्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार यह भी पढ़ें: बस्ती में 12वीं की छात्रा हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

वहीं दूसरी ओर Shivendra Pandey ने भी सिविल सेवा परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 110वीं रैंक हासिल की है. इंडियन पब्लिक स्कूल परिवार ने भी शिवेंद्र पांडेय की सफलता पर गर्व जताते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं.

बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन यह भी पढ़ें: बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

प्रखर शुक्ल ने कड़ी मेहनत और लगन से तैयारी कर यह मुकाम हासिल किया है. उनकी इस उपलब्धि पर गांव और क्षेत्र के लोग गर्व महसूस कर रहे हैं. बस्ती के पूर्व सांसद Harish Dwivedi ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर प्रखर शुक्ल को बधाई दी। उन्होंने लिखा कि बस्ती जिले के हर्रैया विकासखंड के सकरदहा गांव निवासी श्री पंकजेश शुक्ल के सुपुत्र एवं बी आर इंटर कॉलेज हरैया के प्रवक्ता श्री मधुसूदन शुक्ल के भतीजे श्री प्रखर शुक्ल को भारतीय प्रशासनिक सेवा की परीक्षा में मिली सफलता पर हार्दिक बधाई अनंत शुभकामनाएं 

बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में ग्राम प्रहरी चौकीदार संघ ने सौंपा 5 सूत्रीय ज्ञापनः मानदेय वृद्धि की मांग

इस सफलता पर हर्रैया के विधायक Ajay Singh ने भी फेसबुक पोस्ट कर बधाई दी. उन्होंने लिखा कि 
हमारे विधानसभा हर्रैया के सम्मानित क्षेत्रवासियों के लिए यह अत्यन्त गर्व और हर्ष का क्षण है कि ग्राम पंचायत सकरदहा (हर्रैया) निवासी श्री पंकज शुक्ल जी के सुपुत्र श्री प्रखर शुक्ल ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई०ए०एस०) में चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है. इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनन्त शुभकामनाएँ | ईश्वर से कामना है कि आप अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा में नए कीर्तिमान स्थापित करें तथा अपने परिवार और क्षेत्र का मान-सम्मान इसी प्रकार बढ़ाते रहें. आपकी यह सफलता हर्रैया के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है.
 
 
 
 
 
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है