बस्ती में जनगणना में जाति का कालम बढाने, यूजीसी, टेट के सवालों को लेकर राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Basti News
ज्ञापन सौंपने के बाद भारत मुक्ति मोर्चा पूर्वान्चल जोन प्रभारी आर.के. आरतियन, बहुजन मुक्ति पार्टी मण्डल अध्यक्ष हृदय गौतम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य चन्द्रिका प्रसाद कन्नौजिया, भारत मुक्ति मोर्चा महिला विंग जिलाध्यक्ष सरिता भारती ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कैबिनेट में ओबीसी की जाति आधारित जनगणना का फैसला करने के बावजूद भी जनगणना नोटिफिकेशन में ओबीसी की जातियों का कॉलम नहीं दिया गया है. घोषित करने के बाद भी ओबीसी के जाति के कॉलम को ना दिया जाना ओबीसी के साथ धोखेबाजी है. इसलिए इस साल से होने वाली राष्ट्रीय जनगणना में ओबीसी का एवं जाति का कॉलम बढ़ाया जाए.
कहा कि पहले कमजोर यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाना और फिर सुप्रीम कोर्ट में कमजोर पैरवी करके उस पर भी रोक लगवाना एससी-एसटी ओबीसी के साथ धोखेबाजी है. एससी- एसटी ओबीसी के समर्थन में सख्त यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन बनाकर लागू किया जाए. 2011 से पूर्व नियुक्त सभी शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) से मुक्त किया जाए. कहा कि मांगो पर शीघ्र एव सकारात्मक निर्णय लिया जाए. यदि मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है, तो भारत मुक्ति मोर्चा एवं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के द्वारा संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीके से इस राष्ट्रव्यापी चरणबद्ध जनआंदोलन को और अधिक उग्र एवं व्यापक किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी.
यह भी पढ़ें: UPSC Result 2025 : बस्ती के प्रखर शुक्ल और शिवेंद्र पांडेय ने पास की परीक्षा, जिले में खुशी की लहरज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से राम सुमेर यादव, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नन्दवंशी, डा. आर.के. आनन्द, सोनी, सुग्रीव चौधरी, चन्द्रावती देवी, अमरजीत आर्य, दीपक आर्य, हरिहर यादव, सीताराम भारती, भन्ते प्रज्ञानन्द, सुनील कन्नौजिया, भगवानदीन यादव आदि शामिल रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है