पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

415

बस्ती. पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रान्ति के जनक राजीव गांधी को उनके 30 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को संकल्पो के साथ नमन् किया गया. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के कारण कांग्रेसजनों ने शारीरिक दूरी बनाकर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला. इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों में भोजन का पैकेट वितरित किया गया.

पार्टी कार्यालय पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि नियति ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया, राजीव जी ने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. कहा कि उनके कार्यकाल में संचार क्रान्ति के साथ ही ग्राम स्वराज के संपनों को साकार करते हुये ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे धन भेजने की व्यवस्था की गई. इसी का परिणाम है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हुआ. ऐसे सुयोग्य प्रधानमंत्री ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में जो आधारशिला रखी देश इसके लिये उन्हें सदैव याद रखेगा.

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने संचार और कम्प्यूटर क्रान्ति की दुनियां में कदम रखा. उन्होने इसरो को जो ऊंचाई दिया उसी का प्रतिफल है कि आज देश अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई उचाईयां छू रहा है. आतंकियों ने उनकी हत्या भले कर दिया किन्तु उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे.

Basti News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति यह भी पढ़ें: Basti News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर दिया संदेश, स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी सम्पत्ति

राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम और भोजन पैकेट के वितरण में संदीप श्रीवास्तव, रफीक खान, विकास वर्मा, वृजेश आर्य, पवन वर्मा, शिवसागर यादव, रामकृष्ण दूबे, सुनील चौधरी आदि शामिल रहे.

यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा यह भी पढ़ें: यूपी में 1,42,229 कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मानदेय बढ़ा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
22 May 2021 By Bhartiya Basti

पुण्य तिथि पर याद किये गये पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

बस्ती. पूर्व प्रधानमंत्री संचार क्रान्ति के जनक राजीव गांधी को उनके 30 वीं पुण्य तिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर शुक्रवार को संकल्पो के साथ नमन् किया गया. कोरोना वायरस संक्रमण के खतरों के कारण कांग्रेसजनों ने शारीरिक दूरी बनाकर उनके चित्र पर पुष्पार्चन कर उनके योगदान पर प्रकाश डाला. इसी कड़ी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा के संयोजन में जिला अस्पताल में मरीजों के परिजनों में भोजन का पैकेट वितरित किया गया.

पार्टी कार्यालय पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने कहा कि नियति ने एक सुयोग्य प्रधानमंत्री को देश से असमय छीन लिया, राजीव जी ने देश की रक्षा के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. कहा कि उनके कार्यकाल में संचार क्रान्ति के साथ ही ग्राम स्वराज के संपनों को साकार करते हुये ग्राम प्रधानों के खाते में सीधे धन भेजने की व्यवस्था की गई. इसी का परिणाम है कि भारत के ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास हुआ. ऐसे सुयोग्य प्रधानमंत्री ने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में जो आधारशिला रखी देश इसके लिये उन्हें सदैव याद रखेगा.

कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सचिन शुक्ल ने कहा कि उनके कार्यकाल में देश ने संचार और कम्प्यूटर क्रान्ति की दुनियां में कदम रखा. उन्होने इसरो को जो ऊंचाई दिया उसी का प्रतिफल है कि आज देश अंतरिक्ष विज्ञान में नित नई उचाईयां छू रहा है. आतंकियों ने उनकी हत्या भले कर दिया किन्तु उनके विचार सदैव प्रासंगिक बने रहेंगे.

राजीव गांधी के पुण्य तिथि पर आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम और भोजन पैकेट के वितरण में संदीप श्रीवास्तव, रफीक खान, विकास वर्मा, वृजेश आर्य, पवन वर्मा, शिवसागर यादव, रामकृष्ण दूबे, सुनील चौधरी आदि शामिल रहे.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/former-prime-minister-rajiv-gandhi-remembered-on-the-death-anniversary/article-6346
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है