बस्ती में दबंगों ने दलित युवक को मारा पीटा, मुकदमा दर्ज कराने पर दे रहे हैं धमकी

सरदार सेना, भीम आर्मी ने सौंपा पत्र, पीड़ित परिवार को न्याय, दोषियों के गिरफ्तारी की मांग

बस्ती में दबंगों ने दलित युवक को मारा पीटा, मुकदमा दर्ज कराने पर दे रहे हैं धमकी
बस्ती में दबंगों ने दलित युवक को मारा पीटा, मुकदमा दर्ज कराने पर दे रहे हैं धमकी

दबंगों द्वारा दलित को मारने पीटने, मुकदमा दर्ज करा देने पर मुकदमा उठा लेने का दबाव बनाकर जान माल की धमकी देने का मामला सामने आया है. सरदार सेना के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चौधरी बृजेश पटेल,  भीम आर्मी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य  कमलेश सचान सहित अनेक संगठनों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित  पत्र सी.आरओ. को देकर मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के परसा बोधी निवासी मंगेश्वर पुत्र ओम प्रकाश को न्याय दिलाने, दोषियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई, गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के साथ ही परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है.

चेतावनी दिया कि यदि दबंगों के दबाव में न्याय न मिला तो आन्दोलन किया जायेगा. परसा बोधी निवासी मंगेश्वर के चाचा धर्मेन्द्र कुमार ने डीएम और एसपी को दिये पत्र में कहा है कि वह जाति का चमार है.  18 फरवरी को उसका भतीजा मंगेश्वर नगहरा चौराहा  स्थित आदर्श मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गया था कि लगभग 7 बजे शाम को  के अंश दूबे, विकास दूबे पुत्रगण अनिल दूवे व अनिल दूवे पुत्र बृज भूषण प्रताप दूबे ने उसे लाठी, डण्डा व सरिया से लैस होकर  बुरी तरह से मारा पीटा.  मंगेश्वर का सर कई जगहों फट गया काफी खून बहने लगा.

लोगो के बीच बचाव करने से उसकी जान बची.  घटना की सूचना  मुण्डेरवा थाने पर दिया गया. दंबंगो ने पुलिस  को अपने साजिश में रिपोर्ट थाने में दर्ज नहीं होने दिया और सुलह करने हेतु  दबाव बनाने लगे.  काफी प्रयास करने पर दूसरे दिन पुलिस ने बीएनएस की धारा 115(2). 352, 351(3), बी०एन०एस० व ३ (1) (द), 3(1) (ध). 3(2) (अं) एस०सी०एस०टी० एक्ट में थाने में दर्ज की गयी जिससे अंश दूबे आदि काफी नाराज हो गये और सुलह करने हेतु दबाव बनाते हुये जान मार डालने की धमकिया देने लगे.  सुलह से  इंकार करने पर उक्त अभियुक्त अनिल दूबे ने क्रास केस बनाने की नीयत से उनके भतीजे मंगेश्वर सहित 20-25 अज्ञात लोगो के विरूद्ध एक मुकदमा  धारा-191(2), 115(2), 131, 352, 531 (2) बी०एन०एस० के तहत थाने में दर्ज करा दिया है. इससे उनका परिवार  अनिल दूबे आदि के आतंक से भयभीत है और असुरक्षित महसूस कर रहा है. उक्त लोग उसके  परिवार की हत्या कर व करवा सकते है. मांग किया कि प्रकरण में अंश दूबे, विकास दूबे पुत्रगण अनिल दूबे व अनिल दूबे पुत्र बृज भूषण प्रताप दूबे के विरूद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाय.

बस्ती: एसआई अजय गोंड की मौत डूबने से, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि यह भी पढ़ें: बस्ती: एसआई अजय गोंड की मौत डूबने से, फॉरेंसिक जांच में पुष्टि


जिलाधिकारी को सम्बोधित  पत्र सी.आरओ. को देने के दौरान मुख्य रूप से राम प्रकाश पटेल, बुद्धि प्रकाश एडवोकेट, तिलकराम गौतम, महिपाल पटेल एडवोकेट, अजय आजाद, मयंक चौरसिया, विनय चौधरी, ई. चन्द्रशेखर वर्मा, शिवशंकर चौधरी शाका, रामलौट, चन्द्रगुप्त मौर्य, संदीप निषाद,महेंद्र कुमार एडवोकेट, चांदनी गौतम, मूलचंद आजाद, आकाश पटेल, अनिल चौधरी देवरिया माफी, अशोक बौद्ध, अभिषेक चौधरी, राजा भैया, राम शंकर निराला, संदीप गोयल एडवोकेट, प्रशांत भारती एडवोकेट, रामचेत, अभय पटेल, रंजीत आजाद, विजय चौधरी, अतर सिंह गौतम, अरविंद, राहुल, हरिप्रसाद, बसंत चौधरी, राजा बाबू, सोहन, दीपक कुमार, अशोक प्रभात, विवेक ओबेरॉय, अंकुर गौतम, सुरेंद्र, पीके गौतम, रामबहोर, राजन कुमार, चन्द्र प्रकाश गौतम, आरके आनंद, शिवराम कनौजिया, सिद्धनाथ प्रजापति, अभिषेक चौधरी, वीरू चौधरी, रवि चौधरी, कल्लू, सुनील पटेल, अभय, सत्येंद्र चौधरी, अजीत यादव, सर्वेश, अनिरुद्ध चौधरी ,अंकुर पटेल, संतोष कुमार, शिव प्रताप वर्मा, डीके वर्मा, गौरीशंकर कनौजिया, अंकुर, राज नारायण, सोनू, रामसेवक बौद्ध, विजय, मंगल सिंह राव, अजय कुलश्रेष्ठ, शैलेंद्र चौधरी, अरुण राज, पवन कुमार आदि शामिल रहे.

त्योहार से पहले बस्ती पुलिस एक्शन मोड में, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर यह भी पढ़ें: त्योहार से पहले बस्ती पुलिस एक्शन मोड में, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नजर

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है