बस्ती आई श्रमिक स्पेशल में मऊ के युवक का शव बरामद, भानपुर में 77 लोग क्वारंटीन

Basti Railway Station

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार देर रात रात 23.05 बजे मुंबई से श्रमिक स्पेशल युवक के मृत मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया. सुरक्षा बलों ने हेल्थ टीम की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया. जिला प्रशासन ने बोगी में मौजूद सभी 77 सहयात्रियों को रात में ही भानपुर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर तीन पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01954 के कोच नंबर 11417 में नवपुरा, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ निवासी युवक का शव बरामद हुआ.

इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने शव को हेल्थ टीम के प्रभारी डॉ. सुधाकर पांडेय द्वारा जांच के बाद  जिला अस्पताल भेजा.

यह भी पढ़ें: 8 साल के बच्चे समेत तीन कथित कोरोना संदिग्धों की बस्ती मेडिकल कॉलेज में मौत

रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: रूधौली में पानी की टंकी को लेकर विवाद, OBC मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए संबंधित कोच में मौजूद सभी 77 को बस्ती स्थित भानपुर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया. रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि युवक के साथ ट्रेन में उसका कोई जानने वाला नहीं था. स्वास्थ्य टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपलिंग होगी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा.

8 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व लेखपाल और रिश्तेदारों पर उठे सवाल यह भी पढ़ें: 8 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, पूर्व लेखपाल और रिश्तेदारों पर उठे सवाल

यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज: फर्जी ID-एड्रेस पर फाइनेंस कराते थे गाड़ी, बस्ती पुलिस ने 16 गाड़ियों के साथ 2 को दबोचा

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
26 May 2020 By Bhartiya Basti

बस्ती आई श्रमिक स्पेशल में मऊ के युवक का शव बरामद, भानपुर में 77 लोग क्वारंटीन

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में रविवार देर रात रात 23.05 बजे मुंबई से श्रमिक स्पेशल युवक के मृत मिलने से स्टेशन पर हड़कंप मच गया. सुरक्षा बलों ने हेल्थ टीम की मौजूदगी में शव को कब्जे में लिया. जिला प्रशासन ने बोगी में मौजूद सभी 77 सहयात्रियों को रात में ही भानपुर क्वारंटीन सेंटर भेजा गया. मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफार्म नंबर तीन पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन से पहुंची श्रमिक स्पेशल ट्रेन नंबर 01954 के कोच नंबर 11417 में नवपुरा, थाना चिरैयाकोट, जिला मऊ निवासी युवक का शव बरामद हुआ.

इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव और जीआरपी इंस्पेक्टर मार्कंडेय यादव ने शव को हेल्थ टीम के प्रभारी डॉ. सुधाकर पांडेय द्वारा जांच के बाद  जिला अस्पताल भेजा.

यह भी पढ़ें: 8 साल के बच्चे समेत तीन कथित कोरोना संदिग्धों की बस्ती मेडिकल कॉलेज में मौत

इसके साथ ही कोरोना संक्रमण की आशंका को देखते हुए संबंधित कोच में मौजूद सभी 77 को बस्ती स्थित भानपुर क्वारंटीन सेंटर में भर्ती कराया गया. रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने जानकारी दी कि युवक के साथ ट्रेन में उसका कोई जानने वाला नहीं था. स्वास्थ्य टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है. कोरोना संक्रमण को लेकर सैंपलिंग होगी और फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण का पता चलेगा.

यह भी पढ़ें: वाल्टरगंज: फर्जी ID-एड्रेस पर फाइनेंस कराते थे गाड़ी, बस्ती पुलिस ने 16 गाड़ियों के साथ 2 को दबोचा

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/body-of-maus-youth-recovered-in-basti-shramik-special-77-people-quarantined-in-bhanpur/article-3538
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है