Basti Weather News: Cyclone Yaas का असर बस्ती पर भी, सुबह-सुबह हुई बारिश

Basti Today Weather News

Basti Weather Updates 30th June

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती मंडल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान ‘यास’ गुरुवार असर दिखाया. शुक्रवार और शनिवार के बीच इसके काफी प्रभाव दिखने के आसार हैं. गुरुवार सुबह ही बस्ती जिले में बारिश हुई. बुधवार से ही जारी उमस और गर्मी से राहत भी मिली 

अनुमान है कि इस बीच के 36 घंटे सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं, जिसमें तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने (Basti Today Weather News) की आशंका है.  मौसम विभाग ने पहले ही आगाह कर रखा है.  बस्ती मंडल उन 27 जनपदों में शामिल है, जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश और 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी कर रखा है.

बुधवार सुबह से ही मौसम बदल चुका है और बादल घिरने शुरू हो गए. मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर टिका रहा. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से रविवार के बीच 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह यह भी पढ़ें: भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार फिलहाल पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान है. दोपहर बाद बारिश शुरू हो सकती है. उसके बाद तापमान में पांच से सात डिग्री गिरावट हो सकती है. शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर घटकर दो डिग्री पर आने का अनुमान है. 

बस्ती में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 सितंबर को वृद्धाश्रम में फार्मासिस्ट दिवस मनाने का फैसला यह भी पढ़ें: बस्ती में फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने मनाया स्वतंत्रता दिवस, 25 सितंबर को वृद्धाश्रम में फार्मासिस्ट दिवस मनाने का फैसला

इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. 28 तारीख की सुबह से लेकर 29 तारीख की सुबह तक जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वे जिले हैं - श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ. इसके अलावा इसी दिन बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर और जौनपुर में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है.

स्वतंत्रता दिवस पर गोटवा क्षेत्र में जगह-जगह ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर गोटवा क्षेत्र में जगह-जगह ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 May 2021 By Bhartiya Basti

Basti Weather News: Cyclone Yaas का असर बस्ती पर भी, सुबह-सुबह हुई बारिश

Basti Today Weather News

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती मंडल में पश्चिम बंगाल, ओडिशा में तबाही मचा रहा चक्रवाती तूफान ‘यास’ गुरुवार असर दिखाया. शुक्रवार और शनिवार के बीच इसके काफी प्रभाव दिखने के आसार हैं. गुरुवार सुबह ही बस्ती जिले में बारिश हुई. बुधवार से ही जारी उमस और गर्मी से राहत भी मिली 

अनुमान है कि इस बीच के 36 घंटे सबसे ज्यादा संवेदनशील हैं, जिसमें तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने (Basti Today Weather News) की आशंका है.  मौसम विभाग ने पहले ही आगाह कर रखा है.  बस्ती मंडल उन 27 जनपदों में शामिल है, जहां मौसम विभाग ने भारी बारिश और 40 से 60 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी कर रखा है.

बुधवार सुबह से ही मौसम बदल चुका है और बादल घिरने शुरू हो गए. मंगलवार की तुलना में बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई. हालांकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर टिका रहा. मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि बृहस्पतिवार से रविवार के बीच 30 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र के अनुसार फिलहाल पूर्वी हवाओं के चलने का अनुमान है. दोपहर बाद बारिश शुरू हो सकती है. उसके बाद तापमान में पांच से सात डिग्री गिरावट हो सकती है. शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच अंतर घटकर दो डिग्री पर आने का अनुमान है. 

इसके अलावा सिद्धार्थ नगर, बस्ती, महाराजगंज, अंबेडकर नगर, जौनपुर, आजमगढ़, वाराणसी, भदोही, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र में हल्की से भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है. 28 तारीख की सुबह से लेकर 29 तारीख की सुबह तक जिन जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वे जिले हैं - श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अंबेडकरनगर, आजमगढ़ और मऊ. इसके अलावा इसी दिन बस्ती, अयोध्या, सुल्तानपुर और जौनपुर में हल्की से भारी बारिश का अनुमान है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-today-weather-news-cyclone-yaas-impacts-on-basti-as-well/article-6435
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है