Basti Petrol News: बस्ती में पेट्रोल-डीजल के संकट के दावों के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पूछे ये सवाल, जनता से की खास अपील

Basti Petrol-Diesel News

basti petrol pump news (1)

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रसाद चौधरी ने जनपद में पेट्रोल-डीजल को लेकर बन रही स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ईंधन वितरण केंद्रों पर दिखाई दे रही अव्यवस्था और अनियमितता को लेकर प्रशासन को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों पर लग रही लंबी कतारें चिंता का विषय हैं और पंप संचालकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जिले में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखें.

राम प्रसाद चौधरी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह अनुशासन बनाए रखते हुए ही ईंधन की खरीद करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. जहां आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है, वहां जल्द ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जनपद हमारा है, यहां के लोग और परिवार भी हमारे अपने हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का समाधान धैर्य, शांति और अनुशासन से ही संभव है. लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन का क्रय व संचय करें.

बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत! यह भी पढ़ें: बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत!

लोग किसी तरह ईंधन भरवाते नजर आए

दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण बुधवार को जिले के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. गंगऊपुर स्थित आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और छरदही क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए पहुंच गए. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा.

नवरात्रि का बड़ा तोहफा! बस्ती के महादेव मंदिर पर खर्च होंगे 1.39 करोड़, बदलेगा पूरा परिसर यह भी पढ़ें: नवरात्रि का बड़ा तोहफा! बस्ती के महादेव मंदिर पर खर्च होंगे 1.39 करोड़, बदलेगा पूरा परिसर

पुलिस ने लोगों को लाइन में लगवाकर व्यवस्था संभाली और निगरानी में पेट्रोल-डीजल का वितरण कराया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई. इसी तरह छरदही स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर भी अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अव्यवस्था के बीच वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और लोग किसी तरह ईंधन भरवाते नजर आए.

Basti में पेट्रोल-डीजल को लेकर आपाधापी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार से कर दी बड़ी मांग यह भी पढ़ें: Basti में पेट्रोल-डीजल को लेकर आपाधापी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार से कर दी बड़ी मांग

जनपद के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर दिनभर लंबी कतारें देखने को मिलीं. आरकेबीके पेट्रोल पंप कंपनीबाग, पांडेय पेट्रोल पंप महिला अस्पताल, गिदही, दसकोलवा और हरैया क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों के साथ-साथ हाईवे पर स्थित पंपों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. कुछ लोग अफवाहों के चलते गैलनों में भी पेट्रोल और डीजल भरवाते देखे गए.

 ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा 

उपभोक्ताओं के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि चारपहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था. वहीं कई पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी दिखाई दी.

ओमप्रकाश रामप्रकाश पेट्रोल पंप जीआईसी और पाकड़डांड़ समेत कई जगहों पर ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा हुआ मिला. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Bhartiya Basti

Basti Petrol News: बस्ती में पेट्रोल-डीजल के संकट के दावों के बीच सांसद राम प्रसाद चौधरी ने पूछे ये सवाल, जनता से की खास अपील

Basti Petrol-Diesel News

उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रसाद चौधरी ने जनपद में पेट्रोल-डीजल को लेकर बन रही स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि ईंधन वितरण केंद्रों पर दिखाई दे रही अव्यवस्था और अनियमितता को लेकर प्रशासन को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों पर लग रही लंबी कतारें चिंता का विषय हैं और पंप संचालकों के साथ प्रशासनिक अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जिले में आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से बनाए रखें.

राम प्रसाद चौधरी ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे पहले की तरह अनुशासन बनाए रखते हुए ही ईंधन की खरीद करें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. जहां आपूर्ति व्यवस्था प्रभावित है, वहां जल्द ही ईंधन उपलब्ध कराया जाएगा.

उन्होंने कहा कि जनपद हमारा है, यहां के लोग और परिवार भी हमारे अपने हैं, इसलिए किसी भी प्रकार की अव्यवस्था का समाधान धैर्य, शांति और अनुशासन से ही संभव है. लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी प्रकार का उपद्रव न करें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन का क्रय व संचय करें.

लोग किसी तरह ईंधन भरवाते नजर आए

दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण बुधवार को जिले के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला. गंगऊपुर स्थित आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और छरदही क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए पहुंच गए. देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और कुछ देर के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा.

पुलिस ने लोगों को लाइन में लगवाकर व्यवस्था संभाली और निगरानी में पेट्रोल-डीजल का वितरण कराया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हुई. इसी तरह छरदही स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर भी अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अव्यवस्था के बीच वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और लोग किसी तरह ईंधन भरवाते नजर आए.

जनपद के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर दिनभर लंबी कतारें देखने को मिलीं. आरकेबीके पेट्रोल पंप कंपनीबाग, पांडेय पेट्रोल पंप महिला अस्पताल, गिदही, दसकोलवा और हरैया क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों के साथ-साथ हाईवे पर स्थित पंपों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. कुछ लोग अफवाहों के चलते गैलनों में भी पेट्रोल और डीजल भरवाते देखे गए.

 ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा 

उपभोक्ताओं के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि चारपहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था. वहीं कई पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी दिखाई दी.

ओमप्रकाश रामप्रकाश पेट्रोल पंप जीआईसी और पाकड़डांड़ समेत कई जगहों पर ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा हुआ मिला. हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-petrol-news-petrol-and-diesel-crisis-mp-ram-prasad-chaudhary-raises-key-questions/article-25216
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है