यूपी के बस्ती में पेट्रोल का सच दिखा रहे पत्रकार के साथ गुंडागर्दी, वीडियो वायरल
Basti Petrol News
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पत्रकार वेदिक द्विवेदी के साथ गुंडागर्दी हुई है. वह पेट्रोल पंप पर सच दिखाने की कोशिश कर रहे थे. आरोपी की पहचान करुण सिंह के तौर पर हुई है.
बता दें ईरान, इजरायल और अमेरिका के युद्ध के संकट के बीच देश में कई जगहों पर ईंधन के संकट का दावा किया जा रहा है. बस्ती के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बुधवार दिन में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. आरकेबीके पेट्रोल पंप (कंपनीबाग), पांडेय पेट्रोल पंप (महिला अस्पताल), गिदही, दसकोलवा और हरैया क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों के साथ-साथ हाईवे पर स्थित पंपों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. इस दौरान कुछ लोग अफवाहों के चलते गैलन में पेट्रोल और डीजल भरवाते हुए भी दिखाई दिए.
बस्ती में पेट्रोल पंप मालिक की गुंडागर्दी: खबर कवर कर रहे पत्रकार पर हमला, करुण सिंह पर आरोप#bastinews #basti pic.twitter.com/VAdxNjDwQD
— Bhartiya Basti | भारतीय बस्ती (@bhartiyabasti) March 25, 2026यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 28 मार्च को चलेगी ऑनलाइन क्लास, 800 बसें लगेंगी सरकारी कार्यक्रम में
उपभोक्ताओं के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि चारपहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था.
वहीं, कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी दिखाई दी. ओमप्रकाश रामप्रकाश पेट्रोल पंप (जीआईसी) और पाकड़डांड़ सहित कई पंपों पर ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा हुआ मिला.
पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने बुधवार को जिले के कई इलाकों में हड़कंप मचा दिया. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और छरदही स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन चालकों की भीड़ पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पंप पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आपाधापी की स्थिति बनने लगी.
भीड़ बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और अपनी निगरानी में पेट्रोल-डीजल का वितरण शुरू कराया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे काबू में आई. उधर, छरदही के भारत पेट्रोलियम पंप पर भी अचानक भीड़ उमड़ पड़ी.
अव्यवस्था के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और अफरा-तफरी के बीच लोग किसी तरह ईंधन भरवाते दिखाई दिए. प्रशासन ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं.
यूपी के बस्ती में पेट्रोल का सच दिखा रहे पत्रकार के साथ गुंडागर्दी, वीडियो वायरल
Basti Petrol News
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पत्रकार वेदिक द्विवेदी के साथ गुंडागर्दी हुई है. वह पेट्रोल पंप पर सच दिखाने की कोशिश कर रहे थे. आरोपी की पहचान करुण सिंह के तौर पर हुई है.
बता दें ईरान, इजरायल और अमेरिका के युद्ध के संकट के बीच देश में कई जगहों पर ईंधन के संकट का दावा किया जा रहा है. बस्ती के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर बुधवार दिन में उपभोक्ताओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं. आरकेबीके पेट्रोल पंप (कंपनीबाग), पांडेय पेट्रोल पंप (महिला अस्पताल), गिदही, दसकोलवा और हरैया क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों के साथ-साथ हाईवे पर स्थित पंपों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. इस दौरान कुछ लोग अफवाहों के चलते गैलन में पेट्रोल और डीजल भरवाते हुए भी दिखाई दिए.
बस्ती में पेट्रोल पंप मालिक की गुंडागर्दी: खबर कवर कर रहे पत्रकार पर हमला, करुण सिंह पर आरोप#bastinews #basti pic.twitter.com/VAdxNjDwQD
— Bhartiya Basti | भारतीय बस्ती (@bhartiyabasti) March 25, 2026
उपभोक्ताओं के अनुसार, कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि चारपहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था.
वहीं, कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी दिखाई दी. ओमप्रकाश रामप्रकाश पेट्रोल पंप (जीआईसी) और पाकड़डांड़ सहित कई पंपों पर ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा हुआ मिला.
पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाह ने बुधवार को जिले के कई इलाकों में हड़कंप मचा दिया. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और छरदही स्थित भारत पेट्रोलियम पंप पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन चालकों की भीड़ पहुंच गई, जिससे कुछ देर के लिए स्थिति तनावपूर्ण हो गई. गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पंप पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी लाइन लग गई और आपाधापी की स्थिति बनने लगी.
भीड़ बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा. पुलिस ने पहुंचकर लोगों को व्यवस्थित तरीके से लाइन में लगवाया और अपनी निगरानी में पेट्रोल-डीजल का वितरण शुरू कराया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे काबू में आई. उधर, छरदही के भारत पेट्रोलियम पंप पर भी अचानक भीड़ उमड़ पड़ी.
अव्यवस्था के कारण वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और अफरा-तफरी के बीच लोग किसी तरह ईंधन भरवाते दिखाई दिए. प्रशासन ने पूरे मामले पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और किसी तरह की कमी नहीं है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर भरोसा न करें और अनावश्यक रूप से भीड़ न लगाएं.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है