Basti में पेट्रोल-डीजल को लेकर आपाधापी, सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव ने सरकार से कर दी बड़ी मांग
Basti Petrol Diesel Latest Update
उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती सदर से विधायक और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव ने जिले में पेट्रोल-डीजल और गैस को लेकर बन रही स्थिति पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि एक सफल सरकार अपनी कार्यकुशलता और दूरदर्शिता के आधार पर समय रहते उचित निर्णय लेती है, जिससे जनता के बीच किसी प्रकार का भ्रम या कालाबाजारी की स्थिति पैदा न हो.
महेन्द्र नाथ यादव ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में जिस तरह गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए और पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल के लिए लोग अपने रोजमर्रा के काम छोड़कर लंबी कतारों में खड़े दिखाई दे रहे हैं, वह चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि ऐसे समय में यह हम सभी जनपदवासियों की जिम्मेदारी भी है कि किसी भी प्रकार की अफवाह फैलने न दें और न ही ऐसी स्थिति बनने दें, जिससे कालाबाजारी या आम जनहित के खिलाफ कोई गतिविधि बढ़े.
उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि बस्ती के नागरिक संयम और समझदारी का परिचय दें, एकजुट होकर अपने आसपास के लोगों को भी जागरूक करें और इस चुनौतीपूर्ण समय में मिलकर हालात का सामना करें.
राम प्रसाद चौधरी ने भी की लोगों से अपील
इसी बीच उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती लोकसभा क्षेत्र के सांसद और समाजवादी पार्टी के नेता राम प्रसाद चौधरी ने भी जिले में ईंधन वितरण व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंपों और गैस स्टेशनों पर लग रही लंबी कतारें चिंता का विषय हैं और प्रशासन को इस पूरे मामले में अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए. साथ ही पंप संचालकों और जिम्मेदार अधिकारियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि जनपद में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से होती रहे.
राम प्रसाद चौधरी ने आम लोगों से अपील की कि वे पहले की तरह अनुशासन बनाए रखते हुए ही ईंधन खरीदें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. जहां आपूर्ति प्रभावित है, वहां जल्द ही व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी.
बस्ती में क्या है पेट्रोल-डीजल का हाल?
दरअसल, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैली अफवाहों के कारण बुधवार को जिले के कई इलाकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. गंगऊपुर स्थित आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप और छरदही क्षेत्र के भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर अचानक बड़ी संख्या में वाहन चालक ईंधन भरवाने के लिए पहुंच गए, जिससे कुछ समय के लिए अव्यवस्था की स्थिति बन गई.
गंगऊपुर के आरडी ऑटोमोबाइल पेट्रोल पंप पर देखते ही देखते वाहनों की लंबी कतारें लग गईं. भीड़ बढ़ने पर पुलिस प्रशासन को मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभालनी पड़ी. पुलिस की निगरानी में लोगों को लाइन में लगवाकर पेट्रोल-डीजल का वितरण कराया गया, जिसके बाद स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो सकी.
इसी तरह छरदही स्थित भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे वहां भी अफरा-तफरी का माहौल बना रहा. अव्यवस्था के बीच वाहन चालकों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा और लोग किसी तरह ईंधन भरवाते नजर आए.
जनपद के कई पेट्रोल पंपों पर दिनभर लंबी कतारें देखने को मिलीं. आरकेबीके पेट्रोल पंप कंपनीबाग, पांडेय पेट्रोल पंप महिला अस्पताल, गिदही, दसकोलवा और हरैया क्षेत्र के अधिकतर पेट्रोल पंपों के साथ ही हाईवे पर स्थित पंपों पर भी दोपहिया और चारपहिया वाहनों की लंबी लाइन लगी रही. कुछ लोग अफवाहों के चलते गैलनों में पेट्रोल और डीजल भरवाते भी देखे गए.
उपभोक्ताओं के अनुसार कुछ पेट्रोल पंपों पर दोपहिया वाहनों में केवल 100 रुपये तक का पेट्रोल दिया जा रहा था, जबकि चारपहिया वाहनों को अधिकतम 1000 रुपये तक का पेट्रोल या डीजल उपलब्ध कराया जा रहा था. वहीं कई पंपों पर ईंधन खत्म होने जैसी स्थिति भी दिखाई दी. ओमप्रकाश रामप्रकाश पेट्रोल पंप जीआईसी और पाकड़डांड़ समेत कई जगहों पर ‘नो पेट्रोल-डीजल’ का बोर्ड लगा हुआ मिला.
हालांकि प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति व्यवस्था सामान्य है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल पंपों पर भीड़ न लगाएं.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है