नवरात्रि का बड़ा तोहफा! बस्ती के महादेव मंदिर पर खर्च होंगे 1.39 करोड़, बदलेगा पूरा परिसर
Basti News
Leading Hindi News Website
On
नगर पंचायत नगर के महादेव मंदिर परिसर को विकसित किया जाएगा. उत्तर प्रदेश शासन के उप सचिव राजेश्वरी प्रसाद ने वंदन योजना में इसकी स्वीकृति जारी कर दिया है. प्रदेश के अनेक जनपदों के विभिन्न पौराणिक और धार्मिक स्थलों के विकास हेतु जारी सूची में बस्ती जिले की नगर बाजार को सम्मिलित करते हुए सरकार ने नवरात्रि का उपहार दिया है.
उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत नगर की अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर कप्तानगंज मार्ग पर स्थित पौराणिक शिव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर भव्य मेला लगता है. आस्था के महापर्व पर यहां पूरे जिले से लोग जलाभिषेक करने आते हैं. उन्होंने बताया कि शासन ने एक करोड़ उन्तालीस लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान कर पहली किस्त अवमुक्त कर दिया है.
श्रीमती राना ने बताया कि इसके पूर्व सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने और संवारने के लिए श्री दुर्गा मन्दिर नगर, श्री दुर्गा मन्दिर हरनखा, ऐतिहासिक स्थल राजकोट,अमर शहीद राजा उदय प्रताप सिंह प्रतिमा स्थल विकास का कार्य कराया जा चुका है.अमर बलिदानी स्तम्भ, ऑपरेशन सिन्दूर स्मृति तिरंगा ध्वज,स्वामी विवेकानन्द प्रतिमा स्थापना का कार्य भी नगर पंचायत द्वारा किया जा चुका है. श्रीमती राना ने कहा कि विकास, विरासत और सेवा से नगर को देश के नक्शे पर स्थान दिलाना प्राथमिकता है.
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/big-gift-of-navratri-rs-139-crore-will-be-spent/article-25198
On
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है