बस्ती में गैस की किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर लेकर जताया विरोध

सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा रहा है. बुधवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेन्डर लेकर पं. अटल बिहारी बाजपेई आडिटोरियम  से शास्त्री चौक तक प्रदर्शन किया. कहा कि घरेलू गैस के लिये लोग परेशान हैं और कई घरों में भोजन बनने का संकट पैदा हो गया है. प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया.

ज्ञापन सौंपने के बाद चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने कहा कि  जनपद में घरेलू  गैस की लगातार हो रही किल्लत एवं काला बाजारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर आम जनता में  आक्रोश  है. एक और सरकार द्वारा गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

स्थिति यह है कि जरूरतमंद उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बिचौलियों द्वारा गैस सिलेंडरों की काला बाजारी कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है. यह  उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और  गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के साथ सीधा अन्याय भी है. इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान निकाला जाय.

बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत! यह भी पढ़ें: बस्ती में इन रूटों का सड़क चौड़ीकरण जरूरी, जाम से मिलेगी राहत!

6 सूत्रीय ज्ञापन में  गैस की काला बाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर  सख्तकार्रवाई,  वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने,  प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने,  जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी , उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किये जाने,  गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी का टाइम 24 घंटे से 72 घंटा किये जाने आदि की मांग शामिल है.

Basti News: शिवसेना ने किया गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांगः सौंपा ज्ञापन यह भी पढ़ें: Basti News: शिवसेना ने किया गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांगः सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान चांदनी चौधरी के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, रूबी चौधरी, रंजना देवी, दूधनाथ चौधरी, जैसराम यादव,  अमित सिंह, राधेश्याम, संजय चौधरी, , शैलेन्द्र चौधरी, विनोद मौर्य, संजू, राधिका, प्रियंका पाण्डेय, छोटे मिश्र, श्याम करन चौधरी, दूधनाथ, राजू भारती, सीमा गोंड के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे. 

बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह? यह भी पढ़ें: बस्ती में पेट्रोल पंप सूखे! क्या सच में खत्म हो रहा तेल या है अफवाह?

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
25 Mar 2026 By Vikas kumar

बस्ती में गैस की किल्लत पर महिलाओं का प्रदर्शन, खाली सिलेंडर लेकर जताया विरोध

सरकार द्वारा घरेलू गैस के उपलब्धता के दावे के बावजूद संकट गहराता जा रहा है. बुधवार को रूधौली विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी चांदनी चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाओं और नागरिकों ने हाथों में तख्तियां और खाली सिलेन्डर लेकर पं. अटल बिहारी बाजपेई आडिटोरियम  से शास्त्री चौक तक प्रदर्शन किया. कहा कि घरेलू गैस के लिये लोग परेशान हैं और कई घरों में भोजन बनने का संकट पैदा हो गया है. प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी को सम्बोधित 6 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया.

ज्ञापन सौंपने के बाद चांदनी चौधरी पत्नी मनोज चौधरी ने कहा कि  जनपद में घरेलू  गैस की लगातार हो रही किल्लत एवं काला बाजारी की बढ़ती घटनाओं को लेकर आम जनता में  आक्रोश  है. एक और सरकार द्वारा गैस की पर्याप्त उपलब्धता का दावा किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है.

स्थिति यह है कि जरूरतमंद उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बिचौलियों द्वारा गैस सिलेंडरों की काला बाजारी कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा है. यह  उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन और  गरीब एवं मध्यम वर्ग के परिवारों के साथ सीधा अन्याय भी है. इस गंभीर समस्या का त्वरित समाधान निकाला जाय.

6 सूत्रीय ज्ञापन में  गैस की काला बाजारी में संलिप्त व्यक्तियों पर  सख्तकार्रवाई,  वितरण प्रणाली को पारदर्शी और जवाबदेह बनाने,  प्रत्येक उपभोक्ता को समयबद्ध तरीके से गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने,  जिला प्रशासन द्वारा नियमित निरीक्षण एवं निगरानी , उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण किये जाने,  गैस बुकिंग के बाद डिलीवरी का टाइम 24 घंटे से 72 घंटा किये जाने आदि की मांग शामिल है.

ज्ञापन सौंपने के दौरान चांदनी चौधरी के साथ जिला पंचायत सदस्य राजेन्द्र चौधरी, प्रमोद चौधरी, रूबी चौधरी, रंजना देवी, दूधनाथ चौधरी, जैसराम यादव,  अमित सिंह, राधेश्याम, संजय चौधरी, , शैलेन्द्र चौधरी, विनोद मौर्य, संजू, राधिका, प्रियंका पाण्डेय, छोटे मिश्र, श्याम करन चौधरी, दूधनाथ, राजू भारती, सीमा गोंड के साथ ही बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे. 

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/women-protest-against-gas-shortage-in-basti-by-carrying-empty/article-25202
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है