Basti News: शिवसेना ने किया गौशालाओं की स्थिति सुधारने की मांगः सौंपा ज्ञापन

गलवार को शिवसेना यूबीटी जिलाध्यक्ष इं. रूपेन्द्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने मुख्य विकास अधिकारी को सम्बोधित 3 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा. मांग किया कि गौ माता से सम्बन्धित समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान कराया जाय.
ज्ञापन देने के बाद इं.
 
रूपेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जनपद में गौशालाओं में रह रहे गौवंश की खाने-पीने, दवा, रखरखाव आदि की समुचित व्यवस्था न होने की दशा में गाय, बैल व बछड़े आदि असमय प्राण त्याग रहे हैं. बीमार पशुओं के लिये न तो दवा है, न खाने-पीने की चारा एवं पानी भी नही है. जिससे गौवंश  तड़प-तड़पकर भूखे मर रहै. जबकि प्रशासन द्वारा सारी व्यवस्थाओं का दावा किया जा रहा है. कहा कि गौशाला कोइलपुरा, सोधिया घाट पिडवाल, कान्हा गौशाला बस्ती, छेड़िहा, अजमतपुर, घुक्सा आदि गौशालाओं में दयानीय स्थिति है. न कोई कर्मचारी है, न कोई व्यवस्था है. सरकारी दावे सिर्फ खोखले साबित हो रहे है. मांग किया कि गौशालाओं की स्थिति सुधारा जाय.

 तीन सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि छुट्टा घूम रहे ग्राम सभा में पशुओं की जिम्मेदारी सम्बन्धित बीडीओ, ग्राम प्रधान व सचिव को दिया गया है किन्तु सरकार के मंशा के अनुरूप गौशालाआंें में व्यवस्था नहीं की जाती.  छुट्टा पशुओं के कारण  किसानों की फसल बर्बाद हो रही है.
यह जानकारी देते हुये मीडिया प्रभारी सूरज कुमार शुक्ल ने बताया कि ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव आनन्द त्रिपाठी, जिला उप प्रमुख शिवम प्रताप सिंह, आदित्य सिंह आदि शामिल रहे. 
 
भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
24 Mar 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-shiv-sena-demanded-to-improve-the-condition-of/article-25166
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है