बस्ती के इस स्कूल में 10 बजे के बाद भी गेट पर लगा रहता है ताला, बच्चे करते हैं टीचर का इंतजार

basti devrav school news

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद भी सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवराव में 9 बजकर 22 मिनट पर ताला लटकता मिला. स्कूल आए बच्चे विद्यालय के मुख्यद्वार पर अपनी पाठ्य सामग्री टांग कर विद्यालय के सामने खेलते नजर आए. विद्यालय के गेट पर ताला लटकते और बच्चों को खेलते देख जानकारी ली गई. 

बच्चों ने पूछने पर बताया कि विद्यालय में अभी मैडम नही आई हैं. इसलिए वे बाहर इंतजार कर रहे हैं. गाँव वालों ने बताया कि यह विद्यालय कभी भी समय से नही खुलता हैं.

वही यह भी चर्चा है कि इस विद्यालय पर तैनात अध्यापिका काफी दबंग है. इसलिए उन्हें विभागीय अधिकारी भी कुछ नहीं कहते. सूत्रों की माने तो पिछले वर्षों में एक खण्ड शिक्षा अधिकारी तक को कार्रवाई की जगह बैकफुट पर आना पड़ा था. उन्हें अपनी इज्जत बचाने के लाले पड़ गए थे. 

भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह यह भी पढ़ें: भानपुर नगर पंचायत में सफाईकर्मियों ने फहराया तिरंगा, कीर्ति प्रकाश भारती के फैसले से कर्मचारियों में बढ़ा उत्साह

बस्ती में सपा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन, विधायक महेन्द्रनाथ यादव बोले- उनके जज्बे से लें प्रेरणा यह भी पढ़ें: बस्ती में सपा ने वीरांगना अवंतीबाई लोधी को किया नमन, विधायक महेन्द्रनाथ यादव बोले- उनके जज्बे से लें प्रेरणा

हालत यह है कि उनके रसूख और दबंगई को देखते हुए ग्राम शिक्षा समिति, ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियो ने भी शायद इधर रुख करना छोड़ दिया हैं. विद्यालय बन्द होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी सवालिया है.

स्वतंत्रता दिवस पर गोटवा क्षेत्र में जगह-जगह ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस पर गोटवा क्षेत्र में जगह-जगह ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन

बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि विद्यालयों का समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण कराया जाता है. इस विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाएगा. यदि स्कूल समय से खुलना न पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
18 Oct 2021 By Jitendra Kaushal Singh

बस्ती के इस स्कूल में 10 बजे के बाद भी गेट पर लगा रहता है ताला, बच्चे करते हैं टीचर का इंतजार

बस्ती. उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में सोमवार को विद्यालय खुलने के बाद भी सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय देवराव में 9 बजकर 22 मिनट पर ताला लटकता मिला. स्कूल आए बच्चे विद्यालय के मुख्यद्वार पर अपनी पाठ्य सामग्री टांग कर विद्यालय के सामने खेलते नजर आए. विद्यालय के गेट पर ताला लटकते और बच्चों को खेलते देख जानकारी ली गई. 

बच्चों ने पूछने पर बताया कि विद्यालय में अभी मैडम नही आई हैं. इसलिए वे बाहर इंतजार कर रहे हैं. गाँव वालों ने बताया कि यह विद्यालय कभी भी समय से नही खुलता हैं.

वही यह भी चर्चा है कि इस विद्यालय पर तैनात अध्यापिका काफी दबंग है. इसलिए उन्हें विभागीय अधिकारी भी कुछ नहीं कहते. सूत्रों की माने तो पिछले वर्षों में एक खण्ड शिक्षा अधिकारी तक को कार्रवाई की जगह बैकफुट पर आना पड़ा था. उन्हें अपनी इज्जत बचाने के लाले पड़ गए थे. 

हालत यह है कि उनके रसूख और दबंगई को देखते हुए ग्राम शिक्षा समिति, ग्राम प्रधान और विभागीय अधिकारियो ने भी शायद इधर रुख करना छोड़ दिया हैं. विद्यालय बन्द होने से यहां पढ़ने वाले बच्चों का भविष्य भी सवालिया है.

बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने कहा कि विद्यालयों का समय- समय पर आकस्मिक निरीक्षण कराया जाता है. इस विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण कराया जाएगा. यदि स्कूल समय से खुलना न पाया गया तो सम्बन्धित के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-in-hindi-basti-live-news-basti-school-news-mahadeva-vidhansabha/article-8856
On

About The Author

Jitendra Kaushal Singh Picture

जितेंद्र कौशल सिंह भारतीय बस्ती के पत्रकार हैं. शुरुआती शिक्षा दीक्षा बस्ती जिले से ही करने वाले  जितेंद्र  खेती, कृषि, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर खबरें लिखते हैं.