TET अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर बस्ती में शिक्षकों का अभियान तेज

Basti News

TET अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर बस्ती में शिक्षकों का अभियान तेज
TET अनिवार्यता हटाने की मांग को लेकर बस्ती में शिक्षकों का अभियान तेज

टेट की अनिवार्यता समाप्त किये जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के आवाहन पर शिक्षकों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री (उ.प्र.), नेता प्रतिपक्ष भारत और यूपी को शिक्षकों की पाती भेजेने का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. शिक्षकों ने पाती भेजकर मांग किया कि टेट की अनिवार्यता को तत्काल प्रभाव से समाप्त कराया जाय.

यह जानकारी देेते हुये उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक संघ के संयोजक उदयशंकर शुक्ल ने बताया कि सोमवार को  परशुरामपुर ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों पर जाकर कार्यवाहक अध्यक्ष  नरेन्द्र द्विवेदी के नेतृत्व में टीईटी के विरोध में संगठन के पदाधिकारियों द्वारा  मांग पत्र पर  शिक्षकों से हस्ताक्षर करवाया गया. बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों में चरणबद्ध ढंग से शिक्षकों की पाती भेजने का सिलसिला अनवरत जारी है.

इसी कम में गौर ब्लाक के मंत्री विनोद यादव, कप्तानगंज अध्यक्ष स्कन्द मिश्र, रूधौली अध्यक्ष राजेश चौधरी के नेतृत्व में शिक्षकों से हस्ताक्षर कराकर पाती भेजी गई. मांग किया गया कि सरकार टेट अनिवार्यता के समस्या का समाधान शीघ्र निकाले.  
संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि पदाधिकारी हस्ताक्षर कराने के साथ ही आगामी 13 अप्रैल को जनपद स्तर पर मशाल जुलूस और 3 मई को लखनऊ मंें आयोजित महारैली में हिस्सा लेेने के लिये प्रेरित कर रहे हैं. शिक्षकों की पाती पर हस्ताक्षर कराकर सम्बंधित को डाक और ई मेल से भेजा जा रहा है.

बस्ती में अवैध खनन रोकने की मांग, सरयू नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू खनन? यह भी पढ़ें: बस्ती में अवैध खनन रोकने की मांग, सरयू नदी से धड़ल्ले से हो रहा बालू खनन?

 इसके साथ ही जनपद के अनेक अनेक हिस्सों में शिक्षकांे द्वारा पाती भेजी जा रही है. सफलता मिलने तक आन्दोलन जारी रहेगा . शिक्षकों की पाती भेजने के दौरान  सतीश शंकर शुक्ला, राजीव पाण्डेय, प्रकाश चन्द्र शुक्ल, विजय वर्मा, सुनील कुमार, राधेश्याम वर्मा, राम कुमार जायसवाल, विभा देवी, अनुपम वर्मा,  सन्तोषमणि तिवारी, राम सजीवन, शैलेन्द्र कुमार, वंदना, संगीता, मित्र प्रकाश शुक्ल, श्याम नरायन मिश्र, बलराम वर्मा, विष्णु यादव आदि शामिल रहे.

Basti News: बीर शिरोमणि रुपन बारी के चौथे स्मृति द्वार का उद्घाटन यह भी पढ़ें: Basti News: बीर शिरोमणि रुपन बारी के चौथे स्मृति द्वार का उद्घाटन

 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है