Basti News: बीर शिरोमणि रुपन बारी के चौथे स्मृति द्वार का उद्घाटन
Basti News
क्षेत्र के अमारी बाजार में लगे स्मृति द्वार को विधायक श्री सिंह द्वारा विधायक निधि से किया गया है. रावत (बारी) एकता मंच के अनुरोध पर विधायक अजय सिंह द्वारा लगाये गये इस स्मृति द्वार के लग जाने से अब बस्ती जिले में कुल चार स्मृति द्वार हो गये. अखिल भारतीय बारी संघ उत्तर प्रदेश के सचिव रामभवन बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी की टीम के अथक प्रयास से कप्तानगंज. रुधौली. महादेवा एवं हर्रैया विधानसभा क्षेत्र में ऐसा कार्य सम्पन्न हुआ .
रावत बारी एकता मंच बस्ती हर्रैया तहसील के अध्यक्ष सतीश कुमार बारी, राहुल बारी, अयोध्या प्रसाद बारी, त्रिलोकी प्रसाद एडवोकेट एवं सत्येन्द्र बारी ने कहा कि शिव कुमार कमल बारी के इस कार्यों का जनपद ही पूरे प्रदेश में चर्चा हो रही है .
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है