Basti News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दुबौलिया, हड़ही, निपनिया ने मारी बाजी

Basti News: जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में दुबौलिया, हड़ही, निपनिया ने मारी बाजी
Basti News

आर.पी. साइंस एकेडमी भुवनपुर बक्सर में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता पुरस्कार वितरण के साथ रविवार को संपन्न हुई।

समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष चिकित्साधिकारी डॉ वीके वर्मा और विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष नगर बाजार राना नीलम सिंह तथा प्रभाकर रंजन ओझा ने मेडल और शील्ड देकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। आयोजक विद्यालय के प्रबंधक डॉ सुधीर कुमार पाण्डेय और प्रधानाचार्य अविनाश प्रजापति ने आए हुए अतिथियों का बैज अलंकरण, माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर स्वागत किया।

मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यदि बच्चे अपनी रूचि के अनुसार कार्य क्षेत्र चुनें तो निश्चित रूप से जीवन में बहुत आगे जाएंगे। बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार कार्य क्षेत्र चुनने के लिए माता-पिता को उनके स्वाभाविक रुझानों को समझना चाहिए और उन पर दबाव नहीं डालना चाहिए।

बस्ती में 100 गांवों की महिलाओं को बड़ी मदद, महिला दिवस पर मनीष मिश्रा ने दी 1-1 लाख की पहली किस्त यह भी पढ़ें: बस्ती में 100 गांवों की महिलाओं को बड़ी मदद, महिला दिवस पर मनीष मिश्रा ने दी 1-1 लाख की पहली किस्त

प्रतियोगिता में सब जूनियर बालक संवर्ग में दुबौलिया प्रथम, जेआरसी हडही द्वितीय, कंपोजिट विद्यालय नवली और कंपोजिट विद्यालय निपनिया की संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रही। सीनियर बालक वर्ग में जेआरसी हडही प्रथम,  दुबौलिया द्वितीय तथा डीआरसी हसीनाबाद और नौली की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं।

UP में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित! पुलिस पर आंकड़ों के मैनिपुलेशन का आरोप, Akhilesh Yadav का बयान यह भी पढ़ें: UP में महिलाएं सबसे ज्यादा असुरक्षित! पुलिस पर आंकड़ों के मैनिपुलेशन का आरोप, Akhilesh Yadav का बयान

सब जूनियर बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय निपनिया प्रथम, डीआरसी हसीनाबाद द्वितीय और बीआरएस गढ़हा तथा आरपी साइंस एकेडमीकी टीमें संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर बालिका वर्ग में पीएस स्पोर्ट्स प्रथम, जीआरसी हडही द्वितीय और हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हरैया तथा साइंस अकादमी की टीमें संयुक्त रूप से तृतीय घोषित की गईं।

Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल यह भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal 9 March 2026: वृषभ, कन्या, मकर, मेष, मिथुन,कुंभ, मीन, वृश्चिक, सिंह,कर्क, तुला,धनु का आज का राशिफल

बस्ती खो-खो एसोसिएशन के सचिव राम सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया तथा आयोजक विद्यालय के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को प्रतियोगिता को सफल बनाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। रेफरी की भूमिका में युवराज सिंह, निश्चय सिंह, अमीषा वर्मा, आर्तिका मिश्रा, वीरेंद्र कुमार, विनय श्रीवास्तव, विपिन वर्मा, संतोष कुमार सिंह आदि रहे।


       इस अवसर पर राना दिनेश प्रताप सिंह, मंडलीय क्रीड़ा सचिव  अमित कुमार यादव, जिला व्यायाम शिक्षक भूपेश सिंह, प्रधानाचार्य सतीश रंजन सिंह, दीपक सिंह, सुनील कुमार, गन्ना विकास इण्टर कॉलेज मुंडेरवा के शारीरिक शिक्षक संतोष कुमार पाण्डेय, अखिलेश सिंह, महंतराम वर्मा, राजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जय राम वर्मा, रणधीर सिंह, प्रेम कुमार वर्मा, कृष्ण गोपाल, विनोद वर्मा, अमित पाण्डेय, कृष्ण कुमार मिश्रा, रामबली, अभय पाण्डेय, शिवरतन प्रजापति, आराधना पाठक, बबीता त्रिपाठी, राम सुंदरी, प्रियंका पाण्डेय, पल्लवी सिंह, फूल कुमारी, आदित्य पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

On
Tags:

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है