बस्ती में 100 गांवों की महिलाओं को बड़ी मदद, महिला दिवस पर मनीष मिश्रा ने दी 1-1 लाख की पहली किस्त
Basti News
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली के सैनिक फार्म के बगलामुखी पीठ के पीठाधीश्वर पूज्य गुरूजी की उपस्थिति रही. हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं ने गुरु जी का और मनीष मिश्रा का जय श्री राम के नारे के साथ स्वागत किया. पहल संस्था के संरक्षक मनीष मिश्रा ने 100 गाँवों की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को राम जी का पेड़ा बनाने हेतु 1-1 लाख रूपये मदद की पहली किस्त जारी करते हुये कहा कि आधी दुनियां में किसी भी क्षेत्र को विकसित करने की अपार शक्ति है.
पहल ने इसे बड़े पवित्र संकल्प को लेकर आरम्भ किया है. इससे कई घरों में खुशियां आयेंगी और लोगों को स्वरोजगार प्राप्त होगा. कार्यक्रम में मनीष मिश्रा ने अपनी भविष्य की योजनाओं की घोषणा करते हुए अप्रैल माह में 1000 महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित करने की, तथा मई माह में वीर सावरकर सेवाश्रम की शुरुआत की भी घोषणा की, जिसमें केवल एक रूपये में अल्ट्रासाउंड, डायग्नोसीस और एक्सरे की सुविधाएँ बस्ती की जनता के लिए उपलब्ध रहेंगी.
कार्यक्रम में पहल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक प्रियदर्शी , पहल के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जी डी मिश्रा, आलोक पाण्डेय के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है