Basti में CMO का सख्त एक्शन, इन 17 लोगों की काटी गई सैलरी, अब होगी दो दिन की स्पेशल ट्रेनिंग

Basti News In Hindi

basti news hospital

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरएस दुबे ने सख्त एक्शन लिया. एक सीएचसी और दो पीएचसी का औचक निरीक्षण करने के दौरान चिकित्सक समेत 17 कर्मचारी एबसेंट मिले. इन कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया.

सीएचसी परशुरामपुर पर ओपीडी, इमरजेंसी, पैथालाजी समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उपस्थिति पंजिका की जांच की जिसमें वार्ड ब्वाय शेष कुमार, रमाकांत चौधरी व मंगलेश, माधव मिश्रा आयुष चिकित्सक, प्रेम प्रकाश फार्मासिस्ट एबसेंट मिले. वहीं पीएचसी जगदीशपुर पर डॉ. श्यामकृष्ण वैश्य और फार्मासिस्ट संजय कुमार,एएनएम सीमा, अजय लक्ष्मी व दुर्गा शुक्ला, स्टाफ नर्स दीपिका, अनिल मिश्रा काउंसलर, स्टाफ नर्स दिनेश, सुमन, शोभा वर्मा, आशुतोष एसटीएस, विवेक पांडेय डीईओ, एबसेंट मिले.

सीएमओ को सिकंदरपुर पीएचसी पर सभी चिकित्सक व कर्मी उपस्थित मिले. फार्मासिस्ट हरिराम का कार्य संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई. सीएमओ ने बताया कि ड्रेसिंग रूम मानक के अनुसार नहीं पाया गया. संबंधित को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में दो दिन की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी.

Basti News: यूपी के विधानसभा चुनाव में भी जीत का रेकार्ड बनायेगी भाजपा-दयाराम चौधरी यह भी पढ़ें: Basti News: यूपी के विधानसभा चुनाव में भी जीत का रेकार्ड बनायेगी भाजपा-दयाराम चौधरी

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
27 Jul 2024 By Vikas kumar

Basti में CMO का सख्त एक्शन, इन 17 लोगों की काटी गई सैलरी, अब होगी दो दिन की स्पेशल ट्रेनिंग

Basti News In Hindi

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आरएस दुबे ने सख्त एक्शन लिया. एक सीएचसी और दो पीएचसी का औचक निरीक्षण करने के दौरान चिकित्सक समेत 17 कर्मचारी एबसेंट मिले. इन कर्मियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया गया.

सीएचसी परशुरामपुर पर ओपीडी, इमरजेंसी, पैथालाजी समेत अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया. उपस्थिति पंजिका की जांच की जिसमें वार्ड ब्वाय शेष कुमार, रमाकांत चौधरी व मंगलेश, माधव मिश्रा आयुष चिकित्सक, प्रेम प्रकाश फार्मासिस्ट एबसेंट मिले. वहीं पीएचसी जगदीशपुर पर डॉ. श्यामकृष्ण वैश्य और फार्मासिस्ट संजय कुमार,एएनएम सीमा, अजय लक्ष्मी व दुर्गा शुक्ला, स्टाफ नर्स दीपिका, अनिल मिश्रा काउंसलर, स्टाफ नर्स दिनेश, सुमन, शोभा वर्मा, आशुतोष एसटीएस, विवेक पांडेय डीईओ, एबसेंट मिले.

सीएमओ को सिकंदरपुर पीएचसी पर सभी चिकित्सक व कर्मी उपस्थित मिले. फार्मासिस्ट हरिराम का कार्य संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई. सीएमओ ने बताया कि ड्रेसिंग रूम मानक के अनुसार नहीं पाया गया. संबंधित को निर्देश दिया कि जिला अस्पताल में दो दिन की विशेष ट्रेनिंग कराई जाएगी.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-news-cmo-took-strict-action-in-basti-salary-of-these-17-people-was-cut/article-14601
On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है