बस्ती के 17 पुलिस थानों को मिलेंगे टैबलेट, 444 पुलिसकर्मियों को स्मार्ट फोन, अब डिजिटल होगी पुलिसिंग
Basti Police News
Basti Police: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती में पुलिस कर्मियों को स्मार्ट फोन और टैबलेट मिलने वाला है. इसके लिए विवेचकों के फोन पर यूजआर आईडी और पासवर्ड बना दिया गया है. इस कदम से बस्ती की पुलिसिंग डिजिटल होने की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ा देगी. जानकारी के अनुसार अब मौके पर तलाशी और जब्ती की कार्रवाई कागजी न होकर डिजिटल तरीके से होगी. बस्ती में बीट पुलिसिंग को और बेहतर करने के लिए स्मार्टफोन दिया जाएगा. जानकारी के अनुसार थानों 53 में टैबलेट आवंटित किए जाएंगे. वहीं 444 स्मार्टफोन और 10 प्रिंटर भी मुहैया कराए जाएंगे. इसके लिए जेम पोर्टल के लिए जरिए खरीद हो चुकी है. इस ट्रेनिंग करा के इनका वितरण होगा.
बता दें यह प्रक्रिया भारतीय न्याय संहिता लागू होने के बाद शुरू की गई है. इसी के मद्देनजर थाने के विवेचकों के मोबाइल फोन पर यूजर आईडी औ पासवर्ज बना दिया गया है. अब इन्वेस्टिगेशन से संबंधित सभी सबूत, मौका-ए-वारदात के फुटेज्स, तलाशी और जब्ती के एक्शन डिजिटल होंगे. इसके अलावा उन पुलिसकर्मियों को फोन दिए जाएंगे जो बीट पुलिसिंग में लगे हुए हैं. ये वह पुलिसकर्मी होंगे जिन पर क्षेत्र में सीधे कानून व्यवस्ता बनाए रखने की जिम्मेदारी है.
स्मार्टफोन और टैबलेट में होंगे ये ऐप्स
पुलिसकर्मियों को जो डिजिटल डिवाइस मिलेंगे उसमें ई साक्ष्य समेत कुछ खास ऐप हैं, जो घटना वाली जगह से फोटो, वीडियो और अन्य सबूत अपलोड करने में मददगार साबित होंगे. इससे न पुलिसिंग आसान होगी बल्कि इन्हें कोर्ट में बतौर सबूत पेश भी किया जा सकेगा.
बता दें बस्ती में छावनी पुलिस स्टेशन,दुबौलिया थाना,गौर थाना, हर्रैया थाना , कलवारी थाना, कप्तानगंज थाना, कोतवाली (महिला), कोतवाली थाना , लालगंज थाना , मुंडेरवा थाना , नगर पुलिस स्टेशन, पैकोलिया थाना , परसरामपुर थाना , पुरानी बस्ती थाना , रुधौली पुलिस स्टेशन, सोनाहा पुलिस स्टेशन और वाल्टरगंज पुलिस स्टेशन है.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है