Basti Crime News: बस्ती में मुर्दे के नाम पर उठाया राशन? अब ऐसे हुआ मामले का खुलासा

basti news in hindi

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के एक गांव में कोटेदार मंजू देवी ने मृतकों के नाम पर भी अनाज उठा लिया. इतना ही नहीं रजिस्टर भी मेंटेन किया लेकिन एक चिट्ठी ने कोटेदार की सारी मनसा को फेल कर दिया. पूरा मामला विक्रमजोत ब्लॉक के पिपरी संग्राम गांव का है.

यहां पूर्व कोटेदार मंजू देवी मुर्दे के नाम पर भी अनाज उठाती रहीं. जब मामला सामने आया तो तत्कालीन एसडीएम हरैया ने नोटिस जारी किया. आरोप है कि मंजू देवी ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाकर मामला निपटवा दिया

उधर गांव के ही शिकायतकर्ता पंकज दुबे मामले को न्यायालय में ले गए जहां पर जज ने छावनी पुलिस को महिला कोटेदार का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश में कहा गया कि विपक्षी की ओर से मृतक का अनाज उठाया गया और कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी तरीके से ग्राम विकास अधिकारी राजमंगल दुबे का  हस्ताक्षर और मोहर लगा दिया.

बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी यह भी पढ़ें: बस्ती को मिली नई इंडस्ट्री की सौगात! 350 करोड़ की फैक्ट्री से बदल जाएगी हजारों लोगों की जिंदगी

अदालत ने कहा कि  पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर तत्कालिक एसडीएम ने लाइसेंस को निरस्त कर दिया. मगर उनके द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं करवाया गया था, जिसको लेकर अब कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: भरत तिवारी की स्मृति में छावनी में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

वहीं डीएसपी विनय सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक कोटेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच जारी है.

अंधेरे से मिलेगी राहत! बस्ती के इन इलाकों में लगेंगी 193 नई LED लाइटें यह भी पढ़ें: अंधेरे से मिलेगी राहत! बस्ती के इन इलाकों में लगेंगी 193 नई LED लाइटें

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
28 May 2023 By Bhartiya Basti

Basti Crime News: बस्ती में मुर्दे के नाम पर उठाया राशन? अब ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Basti News: उत्तर प्रदेश स्थित बस्ती के एक गांव में कोटेदार मंजू देवी ने मृतकों के नाम पर भी अनाज उठा लिया. इतना ही नहीं रजिस्टर भी मेंटेन किया लेकिन एक चिट्ठी ने कोटेदार की सारी मनसा को फेल कर दिया. पूरा मामला विक्रमजोत ब्लॉक के पिपरी संग्राम गांव का है.

यहां पूर्व कोटेदार मंजू देवी मुर्दे के नाम पर भी अनाज उठाती रहीं. जब मामला सामने आया तो तत्कालीन एसडीएम हरैया ने नोटिस जारी किया. आरोप है कि मंजू देवी ने तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी का फर्जी हस्ताक्षर व मोहर लगाकर मामला निपटवा दिया

उधर गांव के ही शिकायतकर्ता पंकज दुबे मामले को न्यायालय में ले गए जहां पर जज ने छावनी पुलिस को महिला कोटेदार का मुकदमा दर्ज कराने का आदेश दिया. कोर्ट के आदेश में कहा गया कि विपक्षी की ओर से मृतक का अनाज उठाया गया और कार्रवाई से बचने के लिए फर्जी तरीके से ग्राम विकास अधिकारी राजमंगल दुबे का  हस्ताक्षर और मोहर लगा दिया.

अदालत ने कहा कि  पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर तत्कालिक एसडीएम ने लाइसेंस को निरस्त कर दिया. मगर उनके द्वारा एफ आई आर दर्ज नहीं करवाया गया था, जिसको लेकर अब कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है.

वहीं डीएसपी विनय सिंह ने बताया कि माननीय न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक कोटेदार के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच जारी है.

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/basti-crime-news-ration-raised-in-the-name-of-dead-in-basti/article-12831
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है