बस्ती-अम्बेडकर नगर टांडा पुल शुरू! जानिए क्या है लेटेस्ट अपडेट
7 महीने बाद चार पहिया वाहनों की आवाजाही शुरू
बस्ती और अम्बेडकर नगर को जोड़ने वाले टांडा पुल को लेकर राहत भरी खबर है. पुल पर अब चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है. हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, मौके पर वाहन आसानी से आ-जा रहे हैं.
यह पुल पिछले करीब 7 महीनों से मरम्मत कार्य के कारण बंद था, जिससे दोनों जिलों के बीच सीधा संपर्क पूरी तरह प्रभावित हो गया था. खासकर बस्ती से वाराणसी जाने वाले हजारों लोगों को इस रूट के बंद होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
लोगों को अब मिलेगी बड़ी राहत
पुल के खुलने से अब यात्रियों को लंबा रास्ता तय नहीं करना पड़ेगा और समय की भी बचत होगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस पुल के चालू होने से दोनों जिलों के बीच आवागमन फिर से सुचारु हो जाएगा. अम्बेडकर नगर के निवासी चंद्र प्रकाश ने बताया कि पुल का काम पूरा होने में तय समय से लगभग दोगुना वक्त लग गया, लेकिन अब इसके शुरू होने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और कनेक्टिविटी पहले से बेहतर होगी.
मरम्मत के दौरान दो पहिया वाहनों को थी अनुमति
मरम्मत कार्य के दौरान भले ही चार पहिया वाहनों पर रोक थी, लेकिन दो पहिया वाहन किसी तरह पुल से गुजरते रहे. इसका कारण यह था कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं इसी रास्ते से स्कूल और कॉलेज आते-जाते हैं. अब चार पहिया वाहनों के लिए भी रास्ता खुलने से आम लोगों, व्यापारियों और यात्रियों को आसानी होगी.

ताजा खबरें
About The Author
शोभित पांडेय एक समर्पित और अनुभवशील पत्रकार हैं, जो बीते वर्षों से डिजिटल मीडिया और ग्राउंड रिपोर्टिंग के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। खबरों की समझ, तथ्यों की सटीक जांच और प्रभावशाली प्रेज़ेंटेशन उनकी विशेष पहचान है। उन्होंने न्यूज़ राइटिंग, वीडियो स्क्रिप्टिंग और एडिटिंग में खुद को दक्ष साबित किया है। ग्रामीण मुद्दों से लेकर राज्य स्तरीय घटनाओं तक, हर खबर को ज़मीनी नजरिए से देखने और उसे निष्पक्षता के साथ प्रस्तुत करने में उनकी विशेष रुचि और क्षमता है।