UP में पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन भी भारी भीड़, योगी बोले- मानसिक रूप से रहें तैयार
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोग घबराकर पंपों पर उमड़ रहे हैं, जिससे कई जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
देवरिया में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. कुछ जगहों पर पंप संचालकों द्वारा सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है और 100 रुपये से ज्यादा का तेल नहीं देने की बात सामने आई है. वहीं, कुछ पंप मालिकों ने स्टॉक कम होने का दावा किया है. हालात इतने बिगड़ गए कि लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और बर्तनों में भी तेल भरवाने पहुंच गए. कई स्थानों पर जबरन तेल भरवाने की कोशिशें भी हुईं, जिससे पंप मालिकों और लोगों के बीच नोकझोंक और झड़प की स्थिति बन गई. इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
अमेठी में भी हालात तनावपूर्ण दिखे. यहां पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ जुटी रही और लाइन में लगे लोगों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अफवाहों और डर की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं. कुल मिलाकर स्थिति यह है कि जरूरत से ज्यादा तेल लेने की होड़ ने आम लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग घबराहट में आकर खरीदारी न करें, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुनिया में कई तरह की अस्थिरता और तनाव का माहौल है, लेकिन भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और विकास की यात्रा भी जारी है.
यह भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 28 मार्च को चलेगी ऑनलाइन क्लास, 800 बसें लगेंगी सरकारी कार्यक्रम में
सीएम योगी ने कहा कि अगर युद्ध जैसी स्थिति लंबी खिंचती है, तो उसका असर हर व्यक्ति पर पड़ सकता है. ऐसे समय में जनता को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए. उन्होंने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि देशहित में सरकार जो भी कदम उठाए, उसके लिए लोगों को अपने स्तर पर तैयार रहना चाहिए.
यह भी पढ़ें: यूपी में योगी सरकार का बड़ा फैसला, रामनवमी पर 2 दिन का अवकाश, जानें क्या-क्या रहेगा बंद?गैस सिलेंडर और ईंधन पर क्या बोले योगी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले जो रसोई गैस सिलेंडर एक महीने चलता था, अब लोग उसे 5-6 दिन में ही लेने पहुंच रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जब जरूरत हो तभी गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल लेने जाएं, बेवजह लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पहले की तरह गैस एजेंसियां होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाए रखें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह और घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी करने से अव्यवस्था पैदा होती है, इसलिए जनता संयम बनाए रखे.
UP में पेट्रोल पंपों पर दूसरे दिन भी भारी भीड़, योगी बोले- मानसिक रूप से रहें तैयार
Uttar Pradesh News
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल और डीजल को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ती नजर आ रही है. हालात ऐसे हो गए हैं कि आम लोग घबराकर पंपों पर उमड़ रहे हैं, जिससे कई जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया है.
देवरिया में पेट्रोल पंपों पर लंबी-लंबी कतारें देखी गईं. कुछ जगहों पर पंप संचालकों द्वारा सीमित मात्रा में ही पेट्रोल दिया जा रहा है और 100 रुपये से ज्यादा का तेल नहीं देने की बात सामने आई है. वहीं, कुछ पंप मालिकों ने स्टॉक कम होने का दावा किया है. हालात इतने बिगड़ गए कि लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली और बर्तनों में भी तेल भरवाने पहुंच गए. कई स्थानों पर जबरन तेल भरवाने की कोशिशें भी हुईं, जिससे पंप मालिकों और लोगों के बीच नोकझोंक और झड़प की स्थिति बन गई. इन घटनाओं के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
अमेठी में भी हालात तनावपूर्ण दिखे. यहां पेट्रोल-डीजल भरवाने के लिए भारी भीड़ जुटी रही और लाइन में लगे लोगों के बीच मारपीट तक की नौबत आ गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि अफवाहों और डर की वजह से हालात बिगड़ रहे हैं. कुल मिलाकर स्थिति यह है कि जरूरत से ज्यादा तेल लेने की होड़ ने आम लोगों की दिक्कत बढ़ा दी है. प्रशासन लगातार अपील कर रहा है कि लोग घबराहट में आकर खरीदारी न करें, लेकिन जमीनी स्तर पर हालात कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी चुनौतीपूर्ण स्थिति के लिए मानसिक रूप से तैयार रहने की अपील की है. उन्होंने कहा कि दुनिया में कई तरह की अस्थिरता और तनाव का माहौल है, लेकिन भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सुरक्षित है और विकास की यात्रा भी जारी है.
सीएम योगी ने कहा कि अगर युद्ध जैसी स्थिति लंबी खिंचती है, तो उसका असर हर व्यक्ति पर पड़ सकता है. ऐसे समय में जनता को सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना चाहिए. उन्होंने इसे सच्ची राष्ट्रभक्ति बताते हुए कहा कि देशहित में सरकार जो भी कदम उठाए, उसके लिए लोगों को अपने स्तर पर तैयार रहना चाहिए.
गैस सिलेंडर और ईंधन पर क्या बोले योगी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले जो रसोई गैस सिलेंडर एक महीने चलता था, अब लोग उसे 5-6 दिन में ही लेने पहुंच रहे हैं. उन्होंने लोगों से अपील की कि जब जरूरत हो तभी गैस सिलेंडर, पेट्रोल या डीजल लेने जाएं, बेवजह लाइन लगाने की आवश्यकता नहीं है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि पहले की तरह गैस एजेंसियां होम डिलीवरी की व्यवस्था बनाए रखें. उन्होंने स्पष्ट कहा कि अफवाह और घबराहट में आकर अनावश्यक खरीदारी करने से अव्यवस्था पैदा होती है, इसलिए जनता संयम बनाए रखे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है