आईजीआरएस में नंबर-1 आने के बाद डीएम ने दिया निर्देश , बोलीं– जनता का भरोसा हर हाल में बना रहना चाहिए
कलेक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना की अध्यक्षता में जनशिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की समीक्षा बैठक आयोजित हुई. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विभागवार प्राप्त शिकायतों, उनके निस्तारण की स्थिति और लंबित मामलों का ब्यौरा प्रस्तुत किया.
जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की इस महत्वपूर्ण व्यवस्था के माध्यम से जनता को त्वरित न्याय मिलना चाहिए, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी प्रतिदिन पोर्टल का अवलोकन करें, जिससे शिकायतों का शीघ्र और सही निस्तारण सुनिश्चित हो सके.
उन्होंने यह भी कहा कि यदि शिकायत किसी अन्य विभाग से संबंधित है तो उसे तुरंत संबंधित विभाग को भेजा जाए. निस्तारण करते समय श्रेणी और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए ताकि शिकायतकर्ता को वास्तविक समाधान मिल सके.
जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि केवल औपचारिक निस्तारण नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान होना चाहिए, जिससे जनता का भरोसा शासन और प्रशासन पर बना रहे.
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, डीएफओ डॉ. शिरीन, एसडीएम शत्रुध्न पाठक, सत्येंद्र सिंह, डीपीआरओ धनश्याम सागर, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी अवधेश कुमार, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम, जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा, भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. राजमंगल चौधरी, मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. गुप्ता, ईडीएम सौरभ द्विवेदी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है