बस्ती में इलाज के नाम पर लूट! निजी अस्पतालों की मनमानी पर नहीं लग रहा ब्रेक

बस्ती शहर के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमानी धन उगाही, मरीज के मर जाने पर भी वसूली की घटनायें लगातार बढती जा रही है। इसी प्रकार का एक और मामला बटेला चौराहा के निकट स्थित राजेन्द्रा हास्पिटल का सामने आया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना निवासी विजय कुमार पुत्र कुश प्रकाश ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर राजेन्द्रा हास्पिटल में उसकी नवजात बेटी का डाक्टर की लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाते हुये समूचे मामले की जांच, हास्पिटल के संचालक और डाक्टर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में विजय कुमार ने कहा है कि  26 अक्टूबर 2025 को कैली अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई जिसको गन्दा पानी की वजह से कैली अस्पताल द्वारा रेफर कर दिया गया जिसे उसने  के०डी० अस्पताल जिगना में भर्ती कराया वहां पर स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह  बच्चे को लेकर राजेन्द्रा हास्पिटल बटेला चौराहा  में भर्ती कराया।  लगभग 15 दिनों तक स्थिति सामान्य रही इसके बाद  9.नवम्बर की रात्रि लगभग 2.30 बजे सूचना दी गयी कि आपकी बच्ची की मृत्यु हो गयी हैं। डाक्टर ललित द्वारा किसी भी परिवार के व्यक्ति से मिलने नही दिया गया। पिछले तीन दिन से बच्चे के शव की की मांग की गयी तो हास्पिटल के डाक्टर द्वारा 45000 रूपये की मांग की गयी कि इतना रुपया दो तो मृतक बच्चे को देखने देगें और उसके बाद सुपुर्द कर देगें। इसके बाद विजय कुमार ने मजबूर होकर 112 पर सूचना दी।

Basti News: पदाधिकारियों, सदस्यों में किया परिचय-पत्र का वितरण यह भी पढ़ें: Basti News: पदाधिकारियों, सदस्यों में किया परिचय-पत्र का वितरण

और मौके पर पुलिस आयी तो मृतक बच्चे को सुपुर्द कराया। इससे पहले भी हास्पिटल के संचालक द्वारा 1,45,000 रूपये की मांग किया गया तब उसने कहा कि इतना रुपया कहा से लाकर दें इतना कहने पर संचालक व डाक्टर द्वारा गाली गुप्ता दी गयी और वहां से उसको भगा दिया गया। पत्र में विजय कुमार ने कहा है कि बच्ची की मौत डाक्टर की लापरवाही के कारण हुआ है।

Basti News: प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में किया साईकिल, स्कूली बैग का वितरण यह भी पढ़ें: Basti News: प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण करने वाले छात्रों में किया साईकिल, स्कूली बैग का वितरण

इसी कारण उसे तीन दिनों तक भ्रमित किया और बच्ची की मरने की सूचना बाद में दी गयी। उसने  राजेन्द्रा हास्पिटल के संचालक व डाक्टर के विरूद्ध  एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग किया है।

बस्ती में मकान के विवाद में मारा पीटाः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग यह भी पढ़ें: बस्ती में मकान के विवाद में मारा पीटाः एसपी से दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
13 Nov 2025 By Vikas kumar

बस्ती में इलाज के नाम पर लूट! निजी अस्पतालों की मनमानी पर नहीं लग रहा ब्रेक

बस्ती शहर के निजी अस्पतालों में इलाज के नाम पर मनमानी धन उगाही, मरीज के मर जाने पर भी वसूली की घटनायें लगातार बढती जा रही है। इसी प्रकार का एक और मामला बटेला चौराहा के निकट स्थित राजेन्द्रा हास्पिटल का सामने आया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के जिगना निवासी विजय कुमार पुत्र कुश प्रकाश ने गुरूवार को पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर राजेन्द्रा हास्पिटल में उसकी नवजात बेटी का डाक्टर की लापरवाही के कारण मौत का आरोप लगाते हुये समूचे मामले की जांच, हास्पिटल के संचालक और डाक्टर के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर न्याय की गुहार लगाया है।

एसपी को दिये पत्र में विजय कुमार ने कहा है कि  26 अक्टूबर 2025 को कैली अस्पताल में नार्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई जिसको गन्दा पानी की वजह से कैली अस्पताल द्वारा रेफर कर दिया गया जिसे उसने  के०डी० अस्पताल जिगना में भर्ती कराया वहां पर स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण वह  बच्चे को लेकर राजेन्द्रा हास्पिटल बटेला चौराहा  में भर्ती कराया।  लगभग 15 दिनों तक स्थिति सामान्य रही इसके बाद  9.नवम्बर की रात्रि लगभग 2.30 बजे सूचना दी गयी कि आपकी बच्ची की मृत्यु हो गयी हैं। डाक्टर ललित द्वारा किसी भी परिवार के व्यक्ति से मिलने नही दिया गया। पिछले तीन दिन से बच्चे के शव की की मांग की गयी तो हास्पिटल के डाक्टर द्वारा 45000 रूपये की मांग की गयी कि इतना रुपया दो तो मृतक बच्चे को देखने देगें और उसके बाद सुपुर्द कर देगें। इसके बाद विजय कुमार ने मजबूर होकर 112 पर सूचना दी।

और मौके पर पुलिस आयी तो मृतक बच्चे को सुपुर्द कराया। इससे पहले भी हास्पिटल के संचालक द्वारा 1,45,000 रूपये की मांग किया गया तब उसने कहा कि इतना रुपया कहा से लाकर दें इतना कहने पर संचालक व डाक्टर द्वारा गाली गुप्ता दी गयी और वहां से उसको भगा दिया गया। पत्र में विजय कुमार ने कहा है कि बच्ची की मौत डाक्टर की लापरवाही के कारण हुआ है।

इसी कारण उसे तीन दिनों तक भ्रमित किया और बच्ची की मरने की सूचना बाद में दी गयी। उसने  राजेन्द्रा हास्पिटल के संचालक व डाक्टर के विरूद्ध  एफ०आई०आर० दर्ज कराने की मांग किया है।

https://bhartiyabasti.com/basti-news-live-in-hindi/looting-in-the-name-of-treatment-in-basti-there-is/article-23430
On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है