ईरान के हमलों के बीच भारत अलर्ट पर, पीएम की हाई लेवल बैठक; खाड़ी में फंसे भारतीयों पर नजर

विदेश मंत्री ने इजरायल और ईरान के समकक्षों से की बात

अपने सुप्रीम लीडर की मौत के बाद ईरान ने अब दमदार पलटवार शुरू कर दिया है. ईरान से सटे खाड़ी देशों पर वह लगातार मिसाइलों से हमले कर रहा है इजराइल के भी शहरों में धमाकों की तेज आवाजें गूंज रही हैं.

ईरान ने रियाध, दुबई, अबू धाबी, दोहा, तेल अवीव पर मिसाइल अटैक शुरू कर दिया है इजरायल में अभी तक चार लोगों की मौत ईरान के मिसाइलों से हो चुकी हैं, ईरान की सेना ने हमलों को और तेज करने की बात कही है.

इन्हीं  हमलों के बीच लेबनान में ईरान समर्थित हेजबुल्लाह आतंकियों ने सोमवार को इसरायल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया है 

भारत में बीते शाम को प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में सुरक्षा कमेटी की बैठक बुलाई गई जिसमें अधिकारियों ने ईरान द्वारा किए गए खाड़ी देशों पर हमले के बारे में जानकारी दी और वहां पर फंसे भारतीयों की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदमों की भी ब्रीफिंग प्रधानमंत्री को की .

भारत में जगह-जगह शिया समुदाय की भीड़ खामनेई की मृत्यु के बाद शोक मनाने मस्जिदों के पास निकली. जम्मू कश्मीर से लेकर लखनऊ तक भीड़ ने काली पट्टियां बांधकर इजराइल का विरोध किया,जम्मू कश्मीर में आज बाजार बंद का आह्वान किया गया है.

पाकिस्तान के कराची में प्रदर्शन के दौरान अब मृतकों का आंकड़ा 22 तक पहुंच गया है.इराक में भी सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस की गोले चलाए यहां प्रदर्शनकारी बगदाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास का घेराव कर रहे थे.

खाड़ी देशों के समर्थन में और ईरान के खिलाफ लड़ने के लिए अब यूरोप के भी कुछ देश सामने आ रहे हैं.

भारतीय विदेश मंत्री ने इजरायल के विदेश मंत्री गीदोन सार से बात की उन्होंने उनसे तनाव कम करने के लिए कहा और ईरान की विदेश मंत्री से बात करते हुए भारतीय विदेश मंत्री ने इस घटनाक्रम पर चिंता जताई है

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
02 Mar 2026 By Abhishek Kumar

https://bhartiyabasti.com/india-news/there-was-a-stir-in-the-world-four-died-in/article-24700
On

About The Author