GVM कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे नन्हे बच्चे; बच्चों ने संभाली टीचर्स की जिम्मेदारी
जीवीएम कॉन्वेंट स्कूल में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और टीचर्स-प्यूपिल्स डे उत्साह के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने हिस्सा लिया. जन्माष्टमी के मौके पर नर्सरी कक्षा के बच्चे राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजकर स्कूल पहुंचे. बच्चों ने मटकी फोड़ने के साथ ही सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.
बच्चों की प्रस्तुतियों और उनकी वेशभूषा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया. श्रीकृष्ण के रूप में दिव्या, स्वराज, विनायक, अक्षित, वेदा, आयुष, नारायण, सार्थक, अनंत, अद्यांश, अयोश, समृद्धि, जेसिका, अनिका, श्रेयांश, अक्षिती, अच्युत, मयंक, माधव और शौर्य नजर आए. वहीं ईशा, श्री, जारा, धन्य, विधि, तृप्ति, शान्वी, अद्विका, मरियम, समारा, डेविस, अन्वी और प्रज्ञा ने राधा की भूमिका निभाई.
विद्यालय की प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ध्यान दिया जाता है. विभिन्न त्योहारों और गतिविधियों में बच्चों को शामिल करने से उनकी छिपी प्रतिभा सामने आती है और उनका आत्मविश्वास बढ़ता है.
बच्चों ने संभाली टीचर्स की जिम्मेदारी
यह भी पढ़ें: नन्हे कृष्ण-राधा ने मोहा मन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सवकार्यक्रम का दूसरा आकर्षण टीचर्स-प्यूपिल्स डे रहा. इस दौरान बच्चों ने शिक्षकों की भूमिका निभाई. कई बच्चे सुबह स्कूल में शिक्षक की वेशभूषा में पहुंचे और अलग-अलग कक्षाओं में जाकर बच्चों को पढ़ाया. उन्हें शिक्षकों की तरह कक्षा संभालने और पढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई.
यह भी पढ़ें: बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मनतृप्ति, सारा, शिफा, पीहू, हार्दिक, कार्तिक, श्रेया, प्रज्ञा, अदिति, अशिता, अल्तसा, लक्ष्य, अभि, प्रखर, आर्यन, आदित्य, सौरभ, राघव, वैष्णवी, विसात, अजमल, आयत, पलक, अशिका, अनंत, अवंतिका, आकृति, सर्वज्ञ, श्रेयांश, जिया, सात्विक, मथू, साहिबा, नमरा, गौरी, सादिया, अनमोल, सास्वी, इशा, इक्षु, सायना, सफा, भावनी, दिशा, राजश्री, वशिका, श्रद्धा, रोशनी, प्रियांशी, अत्तिका, समीमा, अलिशा, साक्षी, सृष्टि, हर्ष, नूरफातिमा, निधि, खुशबू, अन्नपूर्णा, जेबा और सिमरन समेत सैकड़ों बच्चों ने शिक्षक की भूमिका निभाई.
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए. इस अवसर पर शिवानी, ममता, हिना, रेशमा, प्रतीक्षा, सूरज, राकेश, राजेश, साकेत, पवन, गिरीश, मिनाक्षी, सावित्री, सुचिता, नमरा, निगहत, दिवाकर, प्रवीन, अरविंद, सुशील, नीरज और महिमा समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है