लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव, कृष्ण-सुदामा प्रसंग ने जीता दिल
बस्ती. लिटिल फ्लावर्स स्कूल, मधुपुरम् में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर नाटक, नृत्य, संगीत और झांकियों की शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया.
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से हुई. इसके बाद श्रीकृष्ण जन्म, राधा-कृष्ण की रासलीला, कृष्ण-सुदामा की मित्रता, गोवर्धन लीला, पूतना प्रसंग, कंस वध, देवकी-वासुदेव विवाह और कालिया नाग के मान-मर्दन जैसे प्रसंगों को बच्चों ने मंच पर जीवंत किया.
श्रीकृष्ण जन्म की झांकी ने लोगों का ध्यान खींचा, जबकि कृष्ण-सुदामा प्रसंग की प्रस्तुति ने दर्शकों को भावुक कर दिया. राधा-कृष्ण और गोपियों की रासलीला पर बच्चों के नृत्य ने कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया. कार्यक्रम का समापन राधा-कृष्ण की रासलीला के साथ हुआ.
यह भी पढ़ें: नन्हे कृष्ण-राधा ने मोहा मन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सवकार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह और निदेशिका अर्पणा सिंह मौजूद रहीं. प्रबंधक ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन से हमें ज्ञान, कर्म, योग और अनुशासन की सीख मिलती है. उन्होंने बच्चों को इन मूल्यों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया.
यह भी पढ़ें: बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मननिदेशक राहुल सिंह ने श्रीकृष्ण के जीवन से जुड़े प्रसंगों के माध्यम से उनके विचारों और शिक्षाओं की आज के समय में उपयोगिता पर प्रकाश डाला. वहीं निदेशिका अर्पणा सिंह ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व को प्रेम, ज्ञान, साहस और कर्तव्य का अनूठा संगम बताया.
यह भी पढ़ें: GVM कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे नन्हे बच्चे; बच्चों ने संभाली टीचर्स की जिम्मेदारीप्रधानाचार्या वंदना सिंह ने कार्यक्रम की सफलता पर सभी को बधाई दी और बच्चों, शिक्षकों तथा अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार जताया. जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पूरे समय उत्सव और भक्ति का माहौल बना रहा.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है