बस्ती के इंडियन पब्लिक स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन
इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बस्ती के परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और भक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रबंध निदेशिका चंदन दूबे ने दीप प्रज्वलित कर की.
जन्माष्टमी के अवसर पर प्री-प्राइमरी और प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और बाल लीलाओं से जुड़े कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए. राधा-कृष्ण के रूप में तैयार होकर पहुंचे बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का ध्यान आकर्षित किया. बच्चों की प्रस्तुतियों से पूरे विद्यालय परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.
विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके उस्मानी ने कहा कि बच्चों के राधा-कृष्ण के अलग-अलग रूपों ने विद्यालय परिसर में सुंदर और आध्यात्मिक वातावरण बना दिया. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन बच्चों को अपनी संस्कृति और गौरवशाली अतीत से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
इंडियन पब्लिक स्कूल गुलौरी बुजुर्ग के प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र ने भी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से हमें कठिन परिस्थितियों का सामना करने और चुनौतियों के बीच आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.
यह भी पढ़ें: नन्हे कृष्ण-राधा ने मोहा मन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सवउपप्रधानाचार्य रत्नेश मिश्रा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन का हर चरण प्रेरणादायक है. बचपन से लेकर युवावस्था तक उनके जीवन से हमें कई महत्वपूर्ण सीख मिलती हैं, जिन्हें अपने जीवन में अपनाया जा सकता है.
यह भी पढ़ें: GVM कॉन्वेंट स्कूल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्ण बनकर पहुंचे नन्हे बच्चे; बच्चों ने संभाली टीचर्स की जिम्मेदारीकार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे. इस दौरान आस्था मिश्रा, ज्योति मिश्रा, शिल्पी शुक्ला, गरिमा गुप्ता, अरुणा पांडेय, शिखा मिश्रा, डाली मिश्रा, सुमन, प्रियंका कन्नौजिया, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, विद्यानंद दूबे, अंजनी कुमार शुक्ला, विनोद उपाध्याय, वीरेंद्र सिंह, प्रदीप शुक्ला, कृपाशंकर भट्ट, हर्षित मिश्रा, सुभाषमणि त्रिपाठी, शिवम पांडेय, अलका श्रीवास्तव, मनीषा बरनवाल, आराधना श्रीवास्तव, ज्योत्स्ना पांडेय, गरिमा त्रिपाठी, नितिन चावला, रानी अग्रहरि, रीना त्रिपाठी, स्नेहा मिश्रा, श्रेया गुप्ता, शशी पांडेय, रोली पांडेय, निरूपमा श्रीवास्तव, अरुणिमा चतुर्वेदी, रिमझिम गुप्ता, निधि पांडेय, विनोद गौतम, अजय त्रिपाठी, जलेंद्र पांडे, विजय बहादुर शुक्ला, प्रिया सोनी, वंदना त्रिपाठी, दीता पटेल, अंकिता पटेल, रीना मौर्या, गरिमा पांडे, दिवाकर यादव और ब्रह्मदेव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है