नन्हे कृष्ण-राधा ने मोहा मन, उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में धूमधाम से मना जन्माष्टमी उत्सव
उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. इस दौरान स्कूल के छोटे बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उनकी बाल लीलाओं पर आधारित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए.
कार्यक्रम में बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा पहनकर सभी का मन मोह लिया. बच्चों ने नृत्य, गीत और अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. उनकी शानदार प्रस्तुतियों पर विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
इस मौके पर शिक्षकों ने बच्चों को जन्माष्टमी के महत्व के बारे में बताया और भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से मिलने वाली सीख साझा की. पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल का माहौल कृष्णमय नजर आया.
विद्यालय प्रबंधक विनय शुक्ला ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना है. साथ ही बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी मिलता है.
प्रधानाचार्या शशि प्रभा त्रिपाठी ने सभी बच्चों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सद्भाव, कर्म और सत्य के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है. उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साह बढ़ाया.
अंत में विद्यालय परिवार ने मिलकर जन्माष्टमी उत्सव मनाया और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है