Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग
Basti News: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में शिवसेना ने किया राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

शिव सेना यू.बी.टी. के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के नेतृत्व में पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने सोमवार को राष्ट्रपति को रजिस्टर्ड पत्र भेजकर मांग किया गया है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द प्रकरण में हस्तक्षेप का इसका सुखद पटाक्षेप कराया जाय.

राष्ट्रपति को भेजे पत्र में कहा गया है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानन्द के विरूद्ध निरन्तर राजनीतिक कारणों से षड़यंत्र किया जा रहा है. यद्यपि कि माननीय न्यायालय ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दिया है किन्तु सनातन परम्परा, गरिमा की रक्षा के लिये यह आवश्यक है कि राष्ट्रपति इस प्रकरण में रचनात्मक हस्तक्षेप कर  इस प्रकरण का इस तरह से समाधान करायें कि सनातन परम्परा कमजोर न होने पाये.

पत्र भेजने के दौरान शिव सेना यू.बी.टी. के प्रदेश सचिव संजय प्रधान के साथ ई. रूपेन्द्र, शिवम प्रताप सिंह, सूरज कुमार शुक्ला, राधेश्याम शुक्ल आदि शामिल रहे. 

Basti Panchayat Election 2026: इस गांव का बदल सकता है मतदान स्थल, DM से बदलाव की मांग यह भी पढ़ें: Basti Panchayat Election 2026: इस गांव का बदल सकता है मतदान स्थल, DM से बदलाव की मांग

 
 
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है