Basti News: क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैंच में गोनार की टीम विजेता बनी
गोनार के कैप्टन पिकूं पाल, भूअर सराय के कैप्टन राजवंत और मैन ऑफ द मैच गोनार टीम के सोनू को वरिष्ठ समाज सेवी और बहादुरपुर द्वितीय से भावी जिला पंचायत प्रत्याशी के.पी. राठौर ने शील्ड और अन्य पुरस्कार देकर उत्साह बढाया. कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों मे खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है. उन्हें सही दिशा और अवसर देेने की जरूरत है.
युवा शक्ति क्रिकेट प्रतियोगिता के अध्यक्ष मुरलीधर यादव और उपाध्यक्ष जर्नादन सिंह यादव ने बताया कि 26 दिवसीय प्रतियोगिता में 64 टीमों ने हिस्सा लिया. खेल को लेकर लोगों में बहुत उत्साह देखा गया. प्रतियोगिता को सम्पन्न कराने में नागेन्द्र प्रताप उर्फ दीवान जी, प्रमेश यादव, इन्द्रजीत यादव, आलम, गोलू, विनोद यादव, श्रवण, लल्लू यादव, अजीत यादव, बनवारीलाल यादव, चन्द्रपाल चौधरी, मन्नू यादव, सत्यम यादव, मुकेश यादव, टुनटुन यादव, विनोद, सर्वजीत यादव, कल्ला यादव, सूरज राव, सुन्दरम चौधरी, शराफत अली, आदर्श यादव, सुमित शर्मा, सूरज, पिन्टू चौधरी, वीरेन्द्र यादव आदि ने योगदान दिया.
ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है