बस्ती: नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर बोले– मेरी छवि धूमिल करने की रची जा रही साजिश

बस्ती: नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर बोले– मेरी छवि धूमिल करने की रची जा रही साजिश
बस्ती: नूर हॉस्पिटल के डॉक्टर बोले– मेरी छवि धूमिल करने की रची जा रही साजिश

नूर हास्पिटल दक्षिण दरवाजा के चिकित्सक इम्तियाज अहमद खान ने कहा है कि कुछ लोगों द्वारा उनकी छवि धूमिल करने का सुनियोजित षड़यंत्र किया जा रहा है. गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत मंे  इम्तियाज अहमद खान ने बताया कि उन्होने 1995 में कानपुर यूनिवर्सिटी से 1995 में बीयूएमएस किया और भारतीय चिकित्सा परिषद से निबन्धन प्रमाण पत्र प्राप्त है. वे इन डिग्रियों केे आधार पर चिकित्सक के रूप में सेवायें दे रहे हैं.

डा. इम्तियाज अहमद खान ने डिग्रियों की प्रति दिखाते हुये कहा कि कुछ लोग बिना सत्यता को जाने उनके विरूद्ध लगातार झूठी शिकायत करने के साथ ही उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने के साथ ही उनकी छबि धूमिल कर रहे हैं.

उन्होने विभागीय उच्चाधिकारियों को यथा स्थिति की जानकारी दे दिया है. अनजान रंजिशों के कारण कुछ लोग अकारण उन्हें परेशान कर रहे हैं. डा. इम्तियाज अहमद खान ने कहा कि मनगढन्त अफवाहों को न रोका गया तो वे विधिक कार्यवाही को बाध्य होंगे. अस्पताल  और मेरी गरिमा को धूमिल करने वाले  कभी सफल नहीं होेंगे. एक चिकित्सक के रूप में वे पूरी निष्ठा के साथ मरीजों को सेवायें देता रहूंगा. 

बस्ती में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और अंबेडकर पार्क, छात्रों को मिलेगा फायदा यह भी पढ़ें: बस्ती में बन रही अंतरिक्ष प्रयोगशाला, डिजिटल लाइब्रेरी और अंबेडकर पार्क, छात्रों को मिलेगा फायदा

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है