Basti में नायब तहसीलदार मामले में अखिलेश यादव भी कूदे, सीएम योगी से की बड़ी मांग, पोस्ट किया वीडियो

Basti Nayab Tehsildar News Updates

Basti में नायब तहसीलदार मामले में अखिलेश यादव भी कूदे, सीएम योगी से की बड़ी मांग, पोस्ट किया वीडियो
Akhilesh yadav samajwadi party

Basti Tehsildar News: बस्ती में महिला नायब तहसीलदार मामले में अब सियासत शुरू हो गई है. महिला अधिकारी ने दावा किया है कि उनके साथ काम करने वाले नायब तहसीलदार ने उनके साथ रेप करने की कोशिश की है, पुलिस उनकी नहीं सुन रही है. पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मामले में टिप्पणी की. उन्होंने पीड़ित महिला अधिकारी का वीडियो पोस्ट कर हुए योगी सरकार से कार्रवाई की मांग की है.

सपा प्रमुख ने लिखा- उप्र में जब एक पीसीएस महिला अधिकारी वीडियो के ज़रिये एक दूसरे अधिकारी के द्वारा उसके घर में घुसकर उसकी अस्मिता व जीवन के लिए ख़तरा बनने की बात कह रही हो लेकिन उसकी FIR तक लिखने में कई दिन लग गये हों तो भाजपा सरकार बताए कि ‘नारी शक्ति वंदन’ के ढोंग का नाटक वो क्यों कर रही है.

 

Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी यह भी पढ़ें: Basti News: कांग्रेस नेता बसन्त चौधरी ने रूधौली विधानसभा से ठोकी दावेदारी

Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान यह भी पढ़ें: Basti News: दम्पत्ति ने मेडिकल कॉलेज बस्ती को किया देहदान

WhatsApp पर ‎Follow करें भारतीय बस्ती का चैनल. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के
https://whatsapp.com/channel/0029Va9BmP3FCCoa6ttkit1r

 पदोन्नति आदेश जारी न करने से शिक्षकों में रोषः 1 दिसंबर से बीएसए  कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना यह भी पढ़ें:  पदोन्नति आदेश जारी न करने से शिक्षकों में रोषः 1 दिसंबर से बीएसए कार्यालय पर होगा अनिश्चितकालीन धरना

 

अखिलेश यादव ने कहा कि ये एक बेहद गंभीर मामला है क्योंकि आम जनता के लिए प्रशासनिक अधिकारी ही सरकार का चेहरा होते हैं अगर वो अधिकारी ख़ुद ही असुरक्षित और पीड़ित होंगे तो जनता सरकार में रहा-सहा विश्वास भी खो देगी. समाजवादी पार्टी समस्त निष्ठावान अधिकारियों के समर्थन में खड़ी होकर, शीघ्र दंडात्मक-निर्णायक  कार्रवाई की माँग करती है.

Hindi News 

On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है