रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन

रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन
रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में भी नजर आ सकते हैं अजय देवगन

 

निर्देशक रोहित शेट्टी कोई फिल्म बनाएं और उसमें अपने प्रिय अजय देवगन को शामिल ना करें, ऐसा भला कैसे हो सकता है। यही वजह है कि उनकी ज्यादातर फिल्मों में अजय ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। अजय को रोहित अपना लकी चार्म मानते हैं। अब खबर है कि उनकी फिल्म सर्कस में भी अजय दिखाई देंगे। वह फिल्म के एक गाने में ठुमके लगाते नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के स्पेशल गाने की शूटिंग जून में हो चुकी होती, लेकिन उस दौरान अजय अपनी दूसरी फिल्मों में व्यस्त थे। लिहाजा शूट आगे बढ़ा दिया गया। अब सुनने में आ रहा है कि रोहित शेट्टी अगले दो महीने यानी नवंबर में गाने की शूटिंग करने वाले हैं। शूटिंग ऊटी में होगी। इसमें अजय एक शानदार अवतार में नजर आएंगे। रोहित शेट्टी काफी बड़े स्तर पर गाने को शूट करने की तैयारी में हैं।

बता दें कि अजय देवगन, रोहित शेट्टी के पसंदीदा अभिनेता हैं। यही कारण है कि उनकी हर फिल्म में अजय जरूर होते हैं। उनकी फूल और कांटे, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न, ऑल द बेस्ट, गोलमाल 3, सिंघम, सिंघम रिटर्न, बोल बच्चन और गोलमाल अगेन जैसी सभी फिल्मों में अजय देवगन थे। रोहित की पिछली फिल्म सिम्बा में भी अजय शामिल थे। यहां तक कि उनकी आगामी फिल्म सूर्यवंशी में भी अजय एक खास भूमिका में नजर आएंगे।

बात करें फिल्म सर्कस की तो इसमें ना सिर्फ अजय देवगन, बल्कि दीपिका पादुकोण भी मेहमान भूमिका निभाएंगी। फिल्म के हीरो रणवीर सिंह हैं, जो इसमें डबल रोल करते दिखेंगे। जैकलीन फर्नांडिज, पूजा हेगड़े और जॉनी लीवर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाएंगे। यह फिल्म विलियम शेक्सपीयर के लिखे एक नाटक द कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित होगी। फिल्म में दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी को दिखाया जाएगा, जो बचपन में एक-दूसरे से बिछड़ जाते हैं।

कुछ ही समय पहले अजय देवगन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ फिल्म गोबर का ऐलान किया था। वह रकुल प्रीत सिंह और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म थैंक गॉड में भी नजर आने वाले हैं। फिल्म मेडे में अजय, अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। अजय फिल्म मैदान में भी नजर आएंगे। कैथी, आरआरआर और गंगूबाई काठियावाड़ी भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार हैं। अजय अपनी पहली वेब सीरीज रूद्र को लेकर भी सुर्खियों में हैं।

On

ताजा खबरें

नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन पर ब्रॉड गेज परियोजना तेज़ी से प्रगति पर, जल्द शुरू होगा ट्रेन संचालन
यूपी में यह 31 गाँव शामिल होंगे विकास प्राधिकरण में, जल्द मिल सकती है मंजूरी
लखनऊ में इस ब्रिज के काम में तेजी, इस रूट पर नहीं लगेगा जाम
IPL 2025 में Impact Player Rule: अब विदेशी खिलाड़ी भी बन सकते हैं इम्पैक्ट प्लेयर!
छोटे गांव से IPL तक का सफर: मोहम्मद इजहार बने चेन्नई सुपर किंग्स के नेट बॉलर!
यूपी में बिजली विभाग के नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, सरकार का यह बड़ा फैसला
राजस्थान रॉयल्स 2025: क्या ये टीम IPL का खिताब जीतने की ताकत रखती है?
यूपी में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, बाहर होगी निजी कंपनियां
IPL या PSL? पाकिस्तान ने मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी को भेजा कानूनी नोटिस, वजह चौंकाने वाली!
पूर्वोत्तर रेलवे में तीसरी लाइन का निर्माण: अप्रैल से यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी