बस्ती में मकान निर्माण रोकने और धमकी का आरोप, पीड़ित ने DM से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

बस्ती में मकान निर्माण रोकने और धमकी का आरोप, पीड़ित ने DM से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की

कलवारी थाना क्षेत्र के कलवारी मुस्तहकम निवासी मुखिराम पुत्र रामधीरज ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जमीनी विवाद के निस्तारण और  अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।


डीएम को दिये पत्र में मुखिराम ने कहा है कि गाटा संख्या 401, 403 अब्दुल खुद्दुश पुत्र रहमतुल्लाह और श्रीराम पुत्र बाले जिनका खपरैल, मकान सहन था उसे प्रतिफल देकर वह काबिज है। वह खपरैल  को पस्त कराकर पुरानी नींव पर अपना मकान बनवा रहा था किन्तु गांव के ही रामदीन पुत्र रामदत्त, फूलचन्द पुत्र रामदीन, राहुल पुत्र  रामचन्दर, गोविन्द पुत्र इन्द्रेश मकान बनवाने से रोक रहे हैं

और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं जबकि उन लोगों का मकान जमीन से एक किलोमीटर दूर है और उनका जमीन से कोई वास्ता सरोकार नहीं है। मुखिराम ने डीएम से प्रकरण के निस्तारण और दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग किया है। 

Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत यह भी पढ़ें: Basti News: डेढ़ लाख रुपये देकर जांच रिपोर्ट बदलवाने का आरोप, डीएम से शिकायत

On
Tags:

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है