यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला प्रमोशन का रास्ता, जानिए इस बार का प्लान

यूपी में योगी आदित्यनाथ ने सरकारी कर्मचारियों के लिए खोला प्रमोशन का रास्ता, जानिए इस बार का प्लान
Uttar Pradesh News

यूपी में राज्य सरकार ने सरकारी शिक्षकों तथा सरकारी विद्यालयों के लिए महत्वपूर्ण योजना और सुधार लागू करने की जिम्मेदारी उठाई है इसे संसाधनों का बेहतर उपयोग तथा शिक्षक गुणवत्ता में सुधार हो पाएगा. सरकार की तरफ से शैक्षणिक बुनियादी ढांचा तथा बेहतर संसाधन की दिशा में उठाए गए कदम बहुत व्यापक और समकालीन है. 

सरकारी स्कूलों के कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सरकारी शिक्षकों के हितों में लगातार प्रयासरत है प्रदेश के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत 1000 से अधिक पूर्व शाखा के एलटी ग्रेट शिक्षक की 15 साल बाद पदोन्नति का रास्ता अब पूरी तरीके से साफ हो चुका है इस दौरान अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी ने सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों तथा जिला विद्यालय निरीक्षकों से सहायक अध्यापक की 2001 से लेकर 2019 तक अंतिम ज्येष्ठता सूची में नई आपत्तियां लेने का दिशा निर्देश दिया गया है.

जिसमें एलटी ग्रेड शिक्षक के पदोन्नति 2019 में हुई थी. फिर उसके बाद साल 2022 में 9 विषय के 994 शिक्षक की पदोन्नति हुई उत्तर पक्ष वरिष्ठता सूची में विवाद की वजह से 1031 से चुके की पदोन्नति नहीं हो पाई फिर उसके बाद शिक्षा निदेशालय ने 16 जून 2022 को जारी अंतरिम ज्येष्ठता का सूची में सम्मिलित शिक्षकों के विवरण जैसे गृह जनपद, शैक्षिक अर्हता, जन्मतिथि, कार्यभार ग्रहण की तिथि आदि में त्रुटि होने के साथ-साथ तथा ज्येष्ठता सूची में नाम सम्मिलित न होने या फिर नाम छूट जाने के संबंध में प्राप्त प्रत्यावेदन के परीक्षण के बाद ही संशोधित ज्येष्ठता सूची जारी की गई थी.

स्कूलों को मिलेंगे अब सीधे ₹10 जानिए क्या है प्लान

अब इस प्रकरण में ज्येष्ठता सूची जारी नहीं हो सकी थी जिसमें इस बीच हाईकोर्ट में दायर याचिका में 24 अप्रैल के आदेश के अनुपालन में अंतिम ज्येष्ठता सूची जारी होनी ही है जिसमें निदेशालय की तरफ से 2 में तथा 2 जून को भी नहीं आपत्तियां मांगी गई थी जो अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है अब इन सभी 10 विषयों के 1000 से अधिक शिक्षकों की पदोन्नति की जाने की तैयारी है. मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि उत्तर प्रदेश बोर्ड के 28000 से अधिक स्कूलों में कक्षा 9 तथा 11 के छात्र-छात्राओं के पंजीकरण पर ₹10 सीधे स्कूल को मिल पाएंगे.

इससे पहले प्रावधान इतनी उलझाने वाली थी कि इसमें महीना लग जाते थे संशोधन को राज्यपाल को मंजूरी भी मिल गई है अब तक उत्तर प्रदेश बोर्ड की हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट परीक्षा में संस्थागत अभ्यर्थी के रूप में शामिल होने वाली प्राचार्थियों को स्कूल में कक्षा 9 और 11 में प्रवेश लेते समय शुल्क के रूप में ₹50 देना होता है. इस दौरान प्रधानाचार्य यह ₹50 राज्य को से ट्रेजरी में जमा करते थे फिर उसके बाद शुल्क वापसी के लिए उत्तर प्रदेश बोर्ड को मांग पत्र भी भेजते थे तथा शासन से बजट मिलने के बाद ही स्कूलों को शुल्क वापसी भी होती थी लेकिन प्रधानाचार्य प्रति छात्र मिलने वाली पंजीकरण शुल्क ₹50 में से ₹40 राजकोष में जमा करते थे तथा ₹10 स्कूल के खाते में जमा किए जाएंगे.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।