यूपी में इस रूट की रेल लाइन के लिये काम तेज, प्रोजेक्ट का डीपीआर तैयार
मुरादाबाद और लखनऊ रेल मार्ग पर बनेगा रेल फोर लाइन
यूपी के मुरादाबाद जिले में रेल प्रोजेक्ट योजना बनाई गई है जिसमें गाजियाबाद से मुरादाबाद मार्ग होते हुए लखनऊ तक फोर लाइन रेल प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करके भारतीय रेल बोर्ड को भेजा जा चुका है इसमें रेलवे की टीम पूरे तरीके से सर्वे करने के बाद डीपीआर बनाएगी इस दौरान रेलवे बोर्ड के बाद बड़ौदा हाउस में डीपीआर भेजी जाएगी
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा इसमें लगातार त्रुटियों को जरूरत के आधार पर संशोधन किया जा रहा है. फोर लाइन बनने से ट्रेनों की गति में वृद्धि होगी और विलंब समय की समस्या में दर कम हो जाएगी इस परियोजना के लिए कुछ स्थानों पर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी है मुरादाबाद से लखनऊ तक की फोर लाइन रेल मार्ग के सर्वेक्षण की शुरुआत लगातार की जा रही है बजट मिलने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.
फोर लाइन रेल मार्ग सर्वेक्षण कार्य शुरू
मिली जानकारी के अनुसार डीपीआर की स्वीकृति मिल गई तो वित्तीय वर्ष से जमीन पर काम दिखाई देने लगेगा फिलहाल गाजियाबाद से लखनऊ तक सिर्फ दो रेलवे लाइन बिछाई जाएंगे उत्तर रेलवे का पहला रेलखंड है जिसे 4 लाइन बनाने की योजना तैयार की गई है इसमें एक ही समय पर ज्यादा ट्रेन संचालित की जाएंगे और ट्रेनों की रफ्तार में भी वृद्धि होगी मुरादाबाद से बरेली और बरेली से लखनऊ तक दो हिस्सों में निरीक्षण किया जा रहा है
इस दौरान 328 किलोमीटर इस क्षेत्र से हर दिन 300 से ज्यादा ट्रेन संचालित की जाएंगे एक सर्वे के मुताबिक ट्रैक को फोर लेन बनाने के लिए रामपुर और बरेली में जमीन की अधिकरण की प्रक्रिया जरूर मानी जा रही है इस प्रोजेक्ट के तहत निर्माण कार्य प्रारंभ होने से पहले मुख्यालय ने गाजियाबाद लखनऊ रेल खंड को ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नल क्षेत्र बनाने की हिदायत दी है इस पर काम भी शुरू हो चुका है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।