बारिश की कामना से महिलाओं ने विधायक व अध्यक्ष को कीचड़ से नहलाया
जिले में किसान बारिश समय से न होने का खामियाजा भुगत रहे हैं. किसानों की उम्मीद के विपरीत खेतों में रोपे गये धान की फसले सूख रही है. किसान जद्दोजहद करके किसी तरह धान में जान डालने की कोशिश करने में लगे है.बारिश नही होने से परेशान होकर नगर के पिपरदेउरा की महिलाओं ने सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया व नगर पालिका अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल को बीती रात कीचड़ से नहलाया.
ऐसी मान्यता है कि बारिश नही होने की स्थिति में किसी भी स्थान के प्रमुख व्यक्तियों को यदि कीचड़ और पानी से नहलाया जाए तो बारिश होने लगती है.महिलाएं इंद्र भगवान को प्रसन्न करने के लिए रात भर गीत गाती रही. महिलाओं ने कहा कि अब इंद्र भगवान खुश होंगे और बारिश होगी. सदर विधायक ने कहा कि भीषण गर्मी के साथ साथ किसान भी परेशान है. बारिश न होने के कारण हमारी पुरानी परम्परा रही है कि कीचड़ से किसी को नहला दें तो इंद्र भगवान खुश हो जायेंगे और बारिश होगी. इस अवसर पर सभासद सिनोद कुमार, गोपाल शर्मा, हरी सिंह सहित तमाम महिलाएं मौजूद रही.

ताजा खबरें
About The Author
भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है