Weather Update: यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, आँधी और बारिश जल्द होगी शुरू

Weather Update: यूपी में गर्मी से मिलेगी राहत, आँधी और बारिश जल्द होगी शुरू
Uttar Pradesh News

प्रदेश में भीषण गर्मी और सूर्य के कहर राहत पाने के लिए अब मौसम का मिजाज बदला है. राज्य के विभिन्न इलाकों में आंधी तूफान तथा झमाझम बारिश अब इधर तापमान में गिरावट देखा गया है. जिसमें लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत मिल चुकी है. 

मौसम विभाग का अनुमान मिल सकेगी राहत

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में उमस वाली गर्मी लोगों को परेशान कर दिया है. शनिवार के दिन यहां रह रहे लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. सुबह में अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री सेल्सियस नापा गया है इसी दौरान उमस का स्तर 82 फ़ीसदी पार कर चुका है. प्रदेश में आगरा जिले का गर्मी का मामला छठवें नंबर पर है. मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 महीने में आधी की संभावना जताई जा रही है. आगामी 18 जून को बारिश तेज होने की सूचना दी जा चुकी है. शनिवार के दिन तापमान में हल्का सा कमी महसूस हुआ था जिसमें उमस बढ़ जाने के कारण पूरे दिन पसीने से लोग लटपट रहे.

इस दौरान चिलचिलाती गर्मी के बीच नौजवान बूढ़े बच्चे सभी लोगों का हाल बेहाल हो चुका है. इधर अधिकतम तापमान 44.3 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री नापा गया है जिसमें जो सामान्य से 2 डिग्री ऊपर रहा है. अब इसी बीच बिजली कटौती ने भी काफी समस्याओं को जन्म दे दिया है पंख और कूलर डिजिटल उपकरण भी फेल हो चुके हैं अब बिजली 2 से 4 घंटे ही रह रहा है. इस दौरान बाईपुर रोड, महर्षि पुरम, गैलाना, सिकंदरा, केके नगर और कॉलोनी में दोपहर 12:00 बजे से शाम के करीब 5:00 बजे तक कई बार बिजली आना-जाना लगा था.

प्रचंड गर्मी में स्वास्थ्य पर असर

गर्मी के इसी परेशानी में अवधपुरी, बालाजीपुरम, अलबतिया रोड, सुभाष नगर, शाहगंज, आजमपाड़ा फीडर पर बिजली की कटौती दोपहर से लेकर शाम तक स्थिति बनी रही. इस भयंकर गर्मी को लेकर स्वास्थ्य विभाग, सीआईएसएफ, एएसआई ने माकड्रिल करने के दौरान व्यवस्थाओं को निगरानी से परखा है. विशेषज्ञों ने कहा है कि इस भयंकर गर्मी के कारण बॉडी का पसीना अब सूखने में बड़ी कठिनाई हो रही है जिसमें शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं हो पा रहा है जिसमें थकान, चक्कर आना ऐसी कई परेशानियों को जन्म दे रहा है.

इस तेज धूप की वजह से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो चुका है. अब तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास और लगातार क्रॉस कर रहा है. जिसमें अब लोग मानसून के बारिश का इंतजार करने में लगे हुए हैं. इस गर्मी की वजह से स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को कठिन परेशानियां का सामना करना पड़ रहा है. प्रदेश के कई जिलों में मानव का जनजीवन भी तीव्र गति से प्रभावित हो रहा है तापमान में वृद्धि की वजह से हवा और नवी के कारण मानसिक और शारीरिक परेशानियों का भी लोगों को झेलना पड़ रहा है.

On

About The Author

Shambhunath Gupta Picture

शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।