यूपी में लखनऊ से बिहार तक चलेगी चलेगी वंदे भारत, इन 4 प्रमुख स्टेशन पर होगा ठहराव
.png)
राजधानी लखनऊ और बिहार के छपरा के बीच यात्रा करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। भारतीय रेलवे ने इन 2 शहरों को जोड़ने के लिए नई वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन शुरू करने की घोषणा की है। यह ट्रेन सप्ताह में 6 दिन चलेगी और मंगलवार को इसका संचालन नहीं होगा। इस नई सेवा से यात्रियों को तेज़, आरामदायक और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव मिलेगा। उत्तर रेलवे ने इसकी पुष्टि करते हुए आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। उत्तर रेलवे के अनुसार, ट्रेन नंबर:- 02270 लखनऊ से 27 मार्च 2025 से 26 अप्रैल 2025 तक संचालित होगी। इसी तरह, ट्रेन नंबर:- 022269 छपरा से इसी अवधि में चलेगी। दोनों ट्रेनों का संचालन 27-27 फेरे तक सीमित रहेगा।
यह वंदे भारत एक्सप्रेस लखनऊ और छपरा के बीच 4 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी, जो इस प्रकार हैं:-
-(1)1.png)
- सुल्तानपुर जंक्शन
- वाराणसी जंक्शन
- गाजीपुर सिटी
- सुरेमनपुर जंक्शन
रेलवे द्वारा जारी टाइम-टेबल के अनुसार:-
- लखनऊ जंक्शन से प्रस्थान: दोपहर 2:15 बजे
- छपरा जंक्शन पर आगमन: रात 9:30 बजे
- छपरा से प्रस्थान: रात 11:00 बजे
- लखनऊ जंक्शन पर आगमन: सुबह 6:30 बजे
वंदे भारत एक्सप्रेस में क्या होंगी सुविधाएं?
इस ट्रेन में यात्रियों को चेयर कार और एग्जीक्यूटिव चेयर कार कोच की सुविधा मिलेगी। दोनों क्लास में आरामदायक सीटें, मॉडर्न इंटीरियर, और हाई-स्पीड ट्रेवलिंग का अनुभव मिलेगा।
कितना होगा किराया?
आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार:-
- चेयर कार का किराया: ₹1780
- एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया: ₹3125
रेलवे बोर्ड ने हाल ही में घोषणा की है कि वंदे भारत ट्रेन में टिकट बुकिंग के दौरान भोजन का विकल्प नहीं चुनने वाले यात्री भी यात्रा के दौरान भोजन खरीद सकते हैं। रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि "करेंट बुकिंग" (चार्ट बनने के बाद टिकट लेने वाले यात्री) के लिए भी खानपान सेवा उपलब्ध रहेगी। यह सेवा आईआरसीटीसी के माध्यम से संचालित होगी, जिससे यात्रियों को पर्याप्त भोजन और पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाएंगे।
वंदे भारत एक्सप्रेस को भारत की सबसे तेज़ और आधुनिक ट्रेनों में से एक माना जाता है। इस नई स्पेशल ट्रेन के जरिए लखनऊ और छपरा के यात्रियों को अब कम समय में और अधिक सुविधाओं के साथ यात्रा करने का मौका मिलेगा। रेलवे की इस पहल से न सिर्फ लोगों का समय बचेगा बल्कि सफर भी अधिक आरामदायक होगा।