Uttar Pradesh Weather: बारिश नहीं, लखनऊ और शहरों में साफ आसमान

Uttar Pradesh Weather

Uttar Pradesh Weather: बारिश नहीं, लखनऊ और शहरों में साफ आसमान
Uttar Pradesh Weather: बारिश नहीं, लखनऊ और शहरों में साफ आसमान

मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री ज्यादा है. दिन के समय अधिकतम सापेक्ष आर्द्रता 91 प्रतिशत और न्यूनतम 28 प्रतिशत रही. सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक वर्षा शून्य दर्ज की गई.

लखनऊ के लिए पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, जबकि दोपहर या शाम तक आंशिक बादल छा सकते हैं. अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

राज्य का मौसम

IMD के मुताबिक पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. किसी भी प्रकार की मौसम संबंधी चेतावनी जारी नहीं की गई है.

Barabanki Fourlane Update: 12 KM सड़क बनेगी फोरलेन, वन विभाग की NOC जारी यह भी पढ़ें: Barabanki Fourlane Update: 12 KM सड़क बनेगी फोरलेन, वन विभाग की NOC जारी

प्रमुख शहरों का हाल

प्रदेश के विभिन्न शहरों में तापमान सामान्य के आसपास या थोड़ा अधिक दर्ज किया गया. प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री, वाराणसी में 30.9 डिग्री और झांसी में 30.9 डिग्री सेल्सियस रहा. बस्ती में अधिकतम तापमान 28.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

UP Panchayat Chunav: कब होंगे पंचायत चुनाव, देरी की क्या है बड़ी वजह? यह भी पढ़ें: UP Panchayat Chunav: कब होंगे पंचायत चुनाव, देरी की क्या है बड़ी वजह?

On

About The Author

Vikas kumar Picture

विकास कुमार पिछले 20 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उत्तर प्रदेश की राजनीति पर इनकी मजबूत पकड़ है, विधानसभा, प्रशासन और स्थानीय निकायों की गतिविधियों पर ये वर्षों से लगातार रिपोर्टिंग कर रहे हैं। विकास कुमार लंबे समय से भारतीय बस्ती से जुड़े हुए हैं और अपनी जमीनी समझ व राजनीतिक विश्लेषण के लिए पहचाने जाते हैं। राज्य की राजनीति पर उनकी गहरी पकड़ उन्हें एक भरोसेमंद पत्रकार की पहचान देती है