Uttar Pradesh News: स्मार्ट मीटर योजना को वापस ले सरकार

रविवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आम आदमी पार्टी ने जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने जिला विद्युत उपकेन्द्र पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटर के खिलाफ आक्रोश दर्ज कराया. मालवीय रोड स्थित अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को 4 सूत्रीय ज्ञापन भेजा गया.

ज्यपाल को भेजे 4 सूत्रीय ज्ञापन में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटर के नाम पर हो रही  खुली लूट को तत्काल प्रभाव से रोका जाय, स्मार्ट मीटर योजना की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए.  दोषी अधिकारियों एवं संबंधित कंपनियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाय और  आम उपभोक्ताओं एवं किसानों को राहत प्रदान करने हेतु पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था लागू की जाए.

ज्ञापन देने के बाद आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष डॉ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बिजली के स्मार्ट मीटर के नाम पर आम जनता के साथ व्यापक स्तर पर आर्थिक शोषण किया जा रहा है. प्रदेश के लाखों उपभोक्ता मनमाने बिजली बिल, गलत रीडिंग, अत्यधिक दरों और तकनीकी खामियों के कारण परेशान हैं, जिससे जनाक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाय.

पार्टी के जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में एक ओर जहां बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर प्रीपेड स्मार्ट मीटर की खामियों ने आम नागरिकों की समस्याओं को और बढ़ा दिया है. यह स्थिति सीधे तौर पर जनता के जीवन स्तर, दैनिक आवश्यकताओं और आर्थिक स्थिरता को प्रभावित कर रही है. सरकार इस दिशा में तत्काल प्रभावी कदम उठाकर समस्याओं का निस्तारण करे.
प्रदर्शन के दौरान आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर की प्रतिकात्मक तस्वीरें जलाकर विरोध दर्ज कराया और राज्यपाल से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की.
ज्ञापन के माध्यम से ‘आप’ ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था को तत्काल रोका जाए, इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी अधिकारियों और कंपनियों पर कार्रवाई की जाए तथा उपभोक्ताओं और किसानों को राहत देने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए.
ज्ञापन सौपने के दौरान जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया, राम सजन सूर्यवंशी, आशीष जायसवाल, मिथलेश भारती आदि शामिल रहे. 

भारतीय बस्ती
bhartiyabasti.com
03 May 2026 By Bhartiya Basti

https://bhartiyabasti.com/uttar-pradesh-news-in-hindi/uttar-pradesh-news-government-should-withdraw-smart-meter-scheme/article-25606
On

About The Author

Bhartiya Basti Picture

भारतीय बस्ती, बस्ती और अयोध्या से प्रकाशित होने वाला प्रमुख समाचार पत्र है. इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग भारतीय बस्ती के संवाददाताओं द्वारा ज़मीनी स्तर पर की गई है