लखनऊ एयरपोर्ट को लेकर अपडेट, टाइमिंग में बदलाव
यूपी में राजधानी में एयरपोर्ट का रनवे कल से 24 घंटे के लिए खोल दिया जाएगा जिसमें ऐसे में 10 फ्लाइटो का समय परिवर्तित किया गया है शाम और रात, सुबह जाने वाली फ्लाइट को दिन में शिफ्ट करवा दिया गया है.
एक दिन के लिए खुला एयरपोर्ट का रनवे
उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का रनवे दिन शनिवार 16 अगस्त से 24 घंटे के लिए अब खोल दिया जाएगा जिसमें मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि राजधानी लखनऊ एयरपोर्ट रनवे का मरम्मत निर्माण कार्य, समांतर टैक्सी वे बनने का काम 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा अब ऐसे में 10 फ्लाइटो का समय पूर्ण रूप से परिवर्तित कर दिया गया है.
जिसमें सुबह, शाम और रात जाने वाली फ्लाइटो को दिन में शिफ्ट करवा दिया गया है इस दौरान एयर इंडिया, इंडिगो समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट शामिल की जा चुकी है. अब स्टडी में राजधानी लखनऊ चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार 16 अगस्त से 10 फ्लाइट का शेड्यूल चेंज कर दिया गया है. जिसमें अब समय बदलने के बाद 8:20 पर दिल्ली से लखनऊ आने वाली एआई 2499 अब दिन में 13:30 पर लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरेगी.
10 फ्लाइटो का समय हुआ परिवर्तित
अब इस कड़ी में वापसी में एआई 2500 सुबह करीब 9:00 की जगह दिन में 14:05 पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगी इसके साथ-साथ ही एआई 811 अभी रात में 22:05 पर दिल्ली से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचती है अब 16 अगस्त से शाम करीब 20:20 पर आने लगेगी अब यहां से रात में करीब 22:55 पर जाने वाली एआई 812 शाम करीब 20:55 पर आएगी.
अब किसी तरह से इंडिगो ने भी गोवा की फ्लाइट का समय भी बदल दिया है. मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि इसी तरह इंडिगो ने अपनी राजधानी लखनऊ से गोवा के बीच की फ्लाइट का भी समय बदल दिया है हालांकि अधिकृत रूप से दिन गुरुवार की शाम तक एयरलाइंस ने पोर्टल पर अपडेट नहीं किया है लेकिन इंडिगो के सूत्रों के मुताबिक बताया गया है कि सितंबर से और एयरलाइंस कई बड़े बदलाव भी कर सकती है इनमें से कुछ नई फ्लाइट से कनेक्ट करना प्रमुख है.
ताजा खबरें
About The Author
शम्भूनाथ गुप्ता पिछले 5 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। 'मीडिया दस्तक' और 'बस्ती चेतना' जैसे प्लेटफॉर्म पर न्यूज़ और वीडियो एडिटिंग टीम में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। न्यूज़ प्रोडक्शन और डिजिटल कंटेंट निर्माण में गहरा अनुभव रखते हैं। वर्तमान में वे 'भारतीय बस्ती' की उत्तर प्रदेश टीम में कार्यरत हैं, जहां वे राज्य से जुड़ी खबरों की गंभीर और सटीक कवरेज में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।